15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rain Alert : एमपी में गरज-चमक के साथ बारिश और ओले का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

Rain Alert : मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शहर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं। मध्यम से घना कोहरा भी छा सकता है।

2 min read
Google source verification
Rain Alert

Rain Alert

Rain Alert : राजस्थान में बने चक्रवातीय घेरे के कारण शनिवार को शहर का मौसम बदल गया। सुबह शहर में घना कोहरा छाया, इससे दृश्यता शून्य रह गई। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई। सड़कों पर सिर्फ गाड़ियों की हेडलाइट नजर आ रही थी। कोहरे के कारण तेज धूप नहीं निकल सकी, जिससे दिन में पारा गिरकर 21.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। प्रदेश में सतना के बाद ग्वालियर में दिन में सबसे ज्यादा सर्दी रही। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में शहर में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार जताए हैं। मध्यम से घना कोहरा भी छा सकता है।

ये भी पढ़ें - दूसरी विदेश यात्रा : सीएम 27 को जाएंगे जापान,जीआइएस के लिए उद्योगपतियों को करेंगे आमंत्रित

शुक्रवार रात शहर में घना कोहरा छा गया था। शनिवार को सुबह लोगों की आंख खुली तो शहर घने कोहरे में छिपा हुआ था। इससे सड़क, रेल यातायात प्रभावित रहा। चालकों को गाड़ी की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। दोपहर 12 बजे के बाद आसमान साफ हुआ। सर्द हवा चलने से ठिठुरन का अहसास हुआ। न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस कम रहा।

ये भी पढ़ें - मालदार सौरभ की डायरी ने बढ़ाया सियासी पारा, भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

अंचल में ओलावृष्टि के आसार

● जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है। राजस्थान में चक्रवातीय घेरा बना है। इससे अरब सागर से नमी आ रही है। नमी की वजह से अंचल के मौसम में बदलाव आया। ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर में तेज हवा के साथ ओलावृष्टि के आसार जताए हैं।

ये भी पढ़ें - बड़ी खबर : हज यात्रा को लेकर जारी हुआ सर्कुलर, दो किश्तों में जमा होंगे पैसे, ये है आखिरी तारीख

● समुद्र तल से 12.5 किलोमीटर ऊपर जेट स्ट्रीम हवा चल रही है। इससे कोहरा छाएगा।

● 14 जनवरी को नया पश्चिमी विक्षोभ आएगा। इससे फिर से अंचल में बूंदाबांदी के आसार बनेंगे।