
PNG
ग्वालियर। बढ़ती डिमांड के बीच अब शहर में कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (सीएनजी) और पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) के दाम भी लगातार बढ़ रहे हैं। पहले जहां साल में दो बार 1 अप्रैल और 1 अक्टूबर को ही दामों में परिवर्तन होता था, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेजी और पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने के कारण इनके दाम भी अब बढ़ने लगे हैं। पिछले पांच महीने की बात की जाए तो सीएनजी छह रुपए किलो और पीएनजी पर छह रुपए प्रति क्यूबिक मीटर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। हालांकि रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतें आसमान छूने के बाद भी पीएनजी और सीएनजी की मांग लगातार बढ़ती जा रही है क्योंकि इनकी कीमतों में आज भी काफी अंतर है।
पीएनजी : लगातार बढ़ रही रसोई गैस की कीमतों के कारण लोग अब पीएनजी को पसंद करने लगे हैं। ग्वालियर में 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर रिफलिंग 1033.50 रुपए है, जबकि 14.2 किलोग्राम पीएनजी केवल 621 रुपए की ही पड़ रही है। इसकी वर्तमान कीमत 39.8 रुपए प्रति क्यूबिक यूनिट है। शहर में करीब 28 हजार से अधिक ग्राहक पीएनजी के हैं।
सीएनजी : सीएनजी पेट्रोल से 31.52 रुपए और डीजल से 14.98 रुपए सस्ती है। सीएनजी का रेट 79 रुपए किलोग्राम है और पेट्रोल 110.52 रुपए व डीजल 93.98 रुपए प्रति लीटर है। ग्वालियर में रोजाना 35 हजार किलोग्राम सीएनजी बिक रही है।
फिर भी सस्ते हैं पीएनजी सीएनजी
पीयूष बिजपुरिया, इंचार्ज, अवंतिका गैस ग्वालियर का कहना है कि पेट्रोलियम पदार्थों के दाम बढ़ने के बाद सीएनजी और पीएनजी के दाम भी बढ़े हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को पीएनजी का कनेक्शन आज भी सस्ता पड़ रहा है। वहीं पेट्रोल-डीजल की तुलना में सीएनजी के दाम भी कम ही हैं। पीएनजी उपभोक्ताओं के लिए एक सस्ता एवं पर्यावरण अनुकूल विकल्प है।
Published on:
01 Apr 2022 12:43 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
