
अशोकनगर विधायक जज्जी को नट जाति का माना, बच गई विधायकी
ग्वालियर. हाईकोर्ट की युगल पीठ ने एकल पीठ के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें अशोकनगर से भाजपा विधायक जजपाल सिंह जज्जी के जाति प्रमाण पत्र को निरस्त करते हुए एफआइआर करने के आदेश दिए थे। एकल पीठ के आदेश से जज्जी की विधायकी संकट में आ गई थी, लेकिन युगल पीठ के आदेश से उन्हें बड़ी राहत मिली है। कोर्ट ने कहा कि माधुरी पाटिल केस में हाईकोर्ट को सीमित अधिकार दिए गए हैं, लेकिन एकल पीठ ने अधिकार क्षेत्र के बाहर जाकर फैसला किया है। हाई पावर कास्ट स्क्रूटनी कमेटी ने तथ्यों को परखने के बाद जो फैसला लिया था, उस कमेटी का फैसला सही है।
कास्ट स्क्रूटनी कमेटी ने 2019 में जजपाल सिंह जज्जी को नट जाति को मानते हुए अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र सही माना था। भाजपा नेता लड्डूराम कोरी ने जज्जी के जाति प्रमाण पत्र को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। 12 दिसंबर 2022 को एकल पीठ ने जज्जी के खिलाफ फैसला दिया कि फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने पर उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाए। जाति प्रमाण पत्र को निरस्त कर दिया। विधानसभा से सदस्यता समाप्त करने के लिए कापी विधानसभा को भेजने के निर्देश दिए था। साथ ही जज्जी पर 50 हजार रुपए का हर्जाना भी लगाया था। इस आदेश से जज्जी को बड़ा झटका लगा था। इस आदेश के खिलाफ जज्जी ने युगल पीठ में रिट अपील दायर की। 19 दिसंबर 2022 को युगल पीठ ने एकल पीठ के आदेश पर रोक लगा दी थी। लंबी बहस के बाद युगल पीठ ने 13 जुलाई को फैसला सुरक्षित कर लिया था। बुधवार को इस रिट अपील पर फैसला सुना दिया। युगल पीठ ने एकल पीठ के आदेश को निरस्त कर दिया।
जज्जी पर ये लगे थे आरोप
- जज्जी ने दो दिसंबर 1999 को कीर जाति का ओबीसी का प्रमाण पत्र बनवाया। इस प्रमाण पत्र से नगर पालिका का चुनाव लड़ा। इस जाति प्रमाण पत्र की शिकायत हुई तो ओबीसी का सर्टिफिकेट निरस्त हो गया। फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाने पर एफआइआर भी दर्ज हुई।
- जज्जी ने जिला पंचायत का चुनाव लड़ा तो अनुसूचित जाति (एससी) का प्रमाण पत्र बनवा लिया। खुद को नट जाति का बताया। इस प्रमाण पत्र को चुनौती दी तो हाईकोर्ट ने फिर विचार करने पर कास्ट कमेटी को लौटा दिया।
- 2013 में हाई पावर कास्ट कमेटी ने जज्जी को सिख मानते हुए नट जाति का प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया।
- नट जाति के सर्टिफिकेट पर 2018 में कांग्रेस के टिकट विधानसभा चुनाव लड़ा और भाजपा उम्मीदवार लड्डूराम कोरी को हराकर विधायक बने।
- कोरी ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने आरोप लगाया कि इन्हें जिस जाति प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ी, वह प्रमाण पत्र बनवा लिया।
Published on:
10 Aug 2023 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
