16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेहतर कार्यों के लिए क्लब को दिए अवार्ड, खास रहा बैनर प्रजेंटेशन

बेहतर कार्यों के लिए क्लब को दिए अवार्ड, खास रहा बैनर प्रजेंटेशन
less than 1 minute read
Google source verification
JASHN 2019

JASHN 2019

लायंस डिस्ट्रिक्ट के रीजन-10 और 11 का कार्यक्रम
क्लब्स को ग्रोथ के साथ-साथ सेवाभावी कार्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, जिसके लिए लायंस को जाना जाता है। वैसे पिछले एक साल में ग्वालियर में कई नए क्लब खुले हैं और सामाजिक कार्य भी खूब हुए हैं। यह सराहनीय कदम है। यह बात प्रांतपाल शकुंतला गोयल ने रीजनल कॉन्फ्रेंस ‘जश्न-2019’ के दौरान कही। यह कार्यक्रम लायंस डिस्ट्रिक्ट रीजन-10 और 11 की ओर से रविवार को तोरण वाटिका में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में रीजन चेयरपर्सन जगदीश अग्रवाल और राका पाठक ने वर्ष भर किए गए अच्छे कार्यों के लिए क्लब को गोल्डन, प्लेटिनम और स्पेशल कैटेगरी में 279 अवार्ड प्रदान किए। विशिष्ट अतिथि के रूप में निर्वाचित प्रांतपाल अशोक ठाकुर, प्रथम प्रांतपाल निर्वाचित आलोक अग्रवाल, द्वितीय प्रांतपाल निर्वाचित सुनील गोयल एवं प्रांतीय प्रशासक विनोद गोयल मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन रश्मि टावरी, मुक्ति बंसल और मंजुला राजपूत ने किया। इस अवसर पर डॉ.

क्लब के ग्रोथ के साथ करें सेवाभावी कार्य
की-नोट स्पीकर के रूप में उपस्थित पूर्व प्रांतपाल विनोद गोयल ने कहा कि क्लब्स को ग्रोथ के साथ-साथ सेवाभावी कार्यों पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम में परमानेंट प्रोजेक्टस व पीएसटी के लिए भी अवार्ड दिए गए। कार्यक्रम को रोचक बनाने के लिए कल्चरल नाईट का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम में आकर्षण का केन्द्र बैनर प्रजेंटेशन रहा, जिसमें सभी क्लब अलग-अलग परिधानों में शामिल हुए।

फ ोटो डिस्प्ले एंड बैनर प्रजेंटेशन
कार्यक्रम में फ ोटो डिस्प्ले, पेपर कटिंग व बैनर प्रजेंटेशन का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर संदीपा मल्होत्रा, पूर्व प्रांतपाल विकास गंगवाल, जीडी लड्ढा, जीएल भोजवानी, नितिन मांगलिक, पास्ट रीजन चेयरपर्सन सुनील शर्मा, जुबेर रहमान, राजीव माहेश्वरी, अनीता मित्तलए, एसके गुप्ता, संदीप जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।