16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ब्यूटी पार्लर संचालिका से गैंगरेप, पीड़िता ने पति को सुनाई आपबीती

MP News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का अंजाम इतना भयानक होगा भिंड कीं शादीशुदा ब्यूटी पार्लर संचालिका को शायद इसका अंदाजा भी नहीं रहा होगा।

less than 1 minute read
Google source verification
MP News

MP News (फोटो सोर्स : पत्रिका क्रिएटिव)

MP News: इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती का अंजाम इतना भयानक होगा भिंड कीं शादीशुदा ब्यूटी पार्लर संचालिका को शायद इसका अंदाजा भी नहीं रहा होगा। सोशल मीडिया फ्रेंड उसे प्यार का झांसा देकर अपने जाल में फंसाता रहा फिर कारोबार को बढ़ाने का सपना दिखाकर उसके साथ गैंगरेप और ब्लैकमेल का खेल कर दिया। वारदात भिंड में हुई, केस डायरी महाराजपुरा पुलिस को सौंपी गई है।

कारोबार को बढ़ाने का सपना दिखाकर फरेब

भिंड निवासी महिला ने बताया, 5 महीने पहले मेहगांव निवासी राज पुत्र मुरारी जाटव से इंस्टाग्राम पर बात चीत हुई थी फिर बातों का सिलसिला बढ़ा तो राज को मोबाइल नंबर दे दिया। नजदीकी बढ़ाने के लिए राज ने उसकी बस्ती में कमरा किराए पर ले लिया वहां अक्सर उससे मुलाकात होती थी। पीड़िता ब्यूटी पार्लर चलाती थी, राज ने इस कारोबार को बढ़ाने का सपना दिखाकर उसके साथ फरेब किया। ग्वालियर में कारोबार करने की बातों में आकर राज को मोटरसाइकल दिलवाई उसका डाउन पेमेंट 20 हजार 500 रुपया भरा और किश्त भी चुका रही है।

गृहस्थी भर लाए

पीड़िता ने बताया 15 जुलाई को राज और उसका फुफेरा भाई भिंड से उसकी गृहस्थी और ब्यूटी पार्लर का सामान भर कर ग्वालियर ले आए। यहां डीडी नगर में माता पिता के यहां रखा। रात को राज ने उसके साथ बलात्कार किया। छह दिन बाद राज और शिवम ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान उसके वीडियो फोटो भी खींचे। तब पति और ससुराल वालों को आप बीती बताकर किसी तरह वहशियों के शिकंजे से निकली और पुलिस से शिकायत की। सीएसपी नागेन्द्र सिंह ने बताया केस डायरी भिंड से ग्वालियर भेजी गई है। उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।