
विधानसभा चुनाव के लिए मतदान मे अभी कुछ घंटे बचे हैं उससे पहले ही राजनीतिक दलों के समर्थकों के बीच खून खराबा शुरू हो गया है। बुधवार को शंकरपुर (बहोडापुर) में भाजपा और कांग्रेस समर्थको के बीच संघर्ष हो गया। इसमें चार लोग जख्मी हुए हैं। एक गुट ने दूसरे पर फायरिंग का आरोप लगाया है। देर रात तक दोनों पक्षों के समर्थक थाना घेरे रहे।
शंकरपुर में भगवती प्रसाद कुशवाह और सचिन गुर्जर के समर्थकों के बीच बुधवार रात संघर्ष हुआ। भगवती के परिजन का कहना है गांव में भाजपा के झंडे लगे हैं। सचिन, अजय गुर्जर और उनके साथियों ने आकर झंडे उखाड़ दिए। विरोध करने पर उनके और साथी आ गए। रामहेत पर 12 बोर के तमंचे से गोली चलाई। छर्रा रामहेत के सीने में लगा है। उसे जख्मी हालत में गांववाले उठाकर थाने ले आए । उधर बाल्केश गुर्जर निवासी बरा गांव ने बताया शंकरपुर में उसके परिवार के लडक़े मूला कुशवाह की दुकान पर आए थे। वहां विवाद हो गया। रामहेत और उसके साथियों ने लाठियों ने लडक़ों को पीटा। उन्हें बचाने वह(बाल्केश), सचिन और रामनरेश पहुुंचा तो उन्हें 10-12 लोगों ने सरियों और लाठियों से पीट कर सिर फोड़ दिया।
Updated on:
15 Nov 2023 08:39 am
Published on:
15 Nov 2023 08:35 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
