
मनावर-डही में बने भाजपा के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष
धार. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए मनावर और डही में मतदान हुआ। दोनों ही स्थानों पर भाजपा के पार्षद अधिक जीतने पर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित बने। 11 फरवरी को कुक्षी, धामनोद, सरदारपुर में पार्षद मतदान कर अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनने वाले हैं। यहां पर कांग्रेस के पार्षद अधिक जीते हैं। हालांकि यहां भीतर घात का खतरा बना हुआ है।
भाजपा का अध्यक्ष बनना तय था :नपा परिषद के 15 पार्षदों में से 9 पार्षद भाजपा एवं 6 कांग्रेद्य के पार्षद निर्वाचित हुए हैं। पार्षदों का सम्मेलन नपा हाल में हुआ। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पदों पर किसे अपना प्रत्याशी बनाएगी इसे लेकर 10.30 बजे तक सस्पेंस बरकरार रहा। इस दौरान कांग्रेस के विधायक डॉ. हीरालाल अलावा एवं कांग्रेस नेता ओम सोलंकी जनपद पंचायत बैठक हाल के बाहर परिसर में पहुंचे। कांग्रेस के पार्षदों को बाहर बुलाकर कांग्रेस पार्टी द्वारा अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी लक्ष्मी जाट का नाम घोषित किया। भाजपा के चुनाव प्रभारी शैलेंद्र बरुआ भी मनावर में मौजूद थे। भाजपा की ओर से अजय पाटीदार का नाम तय हुआ। मतदान में भाजपा के अजय पाटीदार को 10 मत मिले तथा कांग्रेस की लक्ष्मी जाट को 4 मत मिले एवं 1 मत निरस्त हुआ । यही स्थिति उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन में निर्मित हुई। यहां पर भाजपा की रेणु शर्मा को 10 मत मिले तथा कांग्रेस कीआसना खान को 4 मत मिले तथा एक मत निरस्त हुआ। अपीलीय समितियों में भी भाजपा के लोकेश मुकाती, रुपेश नेता निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष उपाध्यक्ष के निर्वाचन में कांग्रेश के 6 पार्षदों में से 2 पार्षदों के द्वारा क्रास वोङ्क्षटग किए जाने से कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी को 4 मत ही मिले जबकि कांग्रेस के 6 निर्वाचित पार्षदों में से दो पार्षदों के द्वारा क्रॉस वोङ्क्षटग किए जाने से भाजपा को 10 मत मिले एवं एक निरस्त हुआ। इस संबंध में विधायक हीरालाल अलावा ने बताया कि कांग्रेस के दो पार्षदों ने अधिकृत प्रत्याशी के विरुद्ध क्रास वोङ्क्षटग कि है। इन पार्षदों को चिन्हित कर लिया गया है तथा पार्टी से इनके विरूद्ध कार्यवाही किए जाने के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
सांसद के दावेदार को नहीं मिला पद : नपा परिषद के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए अजय पाटीदार रंजना बघेल खेमे से आते हैं। अध्यक्ष पद के लिए सांसद छतरङ्क्षसह दरबार और विक्रम वर्मा खेमे के नारायण सोनी प्रबल दावेदार थे। जिन्हें संगठन ने नकार दिया। पति के बाद अब पत्नी के हाथों कमान : डही. नगर परिषद डही के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के लिए शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न हुई। इसमें भाजपा की रत्ना पति कैलाश कन्नौज अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई। उन्हें 15 में से 11 मत मिले जबकि उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा की ही सूरज बाई पति मुकेश बघेल को चार मत मिले। उपाध्यक्ष पद के लिए रेखा पति गोपाल माहेश्वरी लगातार दूसरी बार उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित हुई। वे इस बार निर्विरोध चुनकर आई। यहां निर्वाचन की प्रक्रिया रिटर्निंग अधिकारी व तहसीलदार आदर्श कुमार शर्मा व सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं नायब तहसीलदार राजेश कुमार ङ्क्षभडे ने संपन्न कराई। रिटर्निंग अधिकारी शर्मा ने निर्वाचित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को निर्वाचित होने के प्रमाण पत्र प्रदान किए। परिणाम आने के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष के समर्थकों में उत्साह की लहर छा गई। यहां पर आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया। प्रदेश भाजपा मंत्री जयदीप पटेल की यहां विशेष भूमिका रही। चुनाव पर्यवेक्षक कंचन ङ्क्षसह चौधरी, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि दरियावङ्क्षसह जमरा, जिला पंचायत सदस्य चंचल पाटीदार, जनपद पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेंद्र चौहान, पूर्व जिपं सदस्य विरेन्द्र बघेल, निसरपुर सरपंच अंतिम पटेल, मोनू पाटीदार, डॉ. दुर्गेश वर्मा सहित भाजपा के अन्य नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद थे।
Published on:
11 Feb 2023 01:08 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
