25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खांसी-बुखार के मरीज ओपीडी में 40% तक पहुंचे, 10-15 दिन तक नहीं जा रही खांसी

ग्वालियर. मौसम में आए बदलाव के साथ शहर में वायरल संक्रमण के मामले तेजी से बढऩे लगे हैं। खांसी, बुखार और हाथ-पैर दर्द की शिकायत लेकर ओपीडी में आने वाले मरीजों की संख्या इन दिनों करीब 40 प्रतिशत तक पहुंच गई है। सबसे अधिक मरीज जेएएच की ओपीडी में देखे जा रहे हैं हालात यह हैं कि कई मरीजों को 10 से 15 दिन तक लगातार खांसी बनी हुई है।

डॉक्टरों के अनुसार मौसम बदलने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर पड़ जाती है, जिससे वायरस जल्दी असर करता है। बच्चे, बुजुर्ग और पहले से किसी बीमारी से ग्रसित लोग इसकी चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। कई मरीजों को तेज बुखार के साथ बदन दर्द, सिरदर्द और गले में जलन की समस्या हो रही है। कुछ मामलों में कमजोरी लंबे समय तक बनी रहने की शिकायत भी सामने आ रही है।

दिन-रात के तापमान में अंतर बड़ी वजह

डॉक्टरों का कहना है कि दिन और रात के तापमान में अचानक आए अंतर की वजह से वायरल तेजी से फैल रहा है। दिन में तापमान जहां करीब 26 डिग्री तक पहुंच रहा है, वहीं रात में यह गिरकर 10 डिग्री तक आ जा रहा है। इस उतार-चढ़ाव से खासकर बुजुर्ग, बच्चे और कमजोर इम्युनिटी वाले लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

हर परिवार में एक…

इन दिनों परिवारों में एक न एक सदस्य वायरल से पीडि़त है जिसके संपर्क के आने से अन्य सदस्य भी बीमार हो रहे हैं। डॉक्टरों का कहना है कि लापरवाही न बरतें, लक्षण दिखते ही डॉक्टर को दिखाना जरूरी है।

यह रखें सावधानी

  • सुबह-शाम मौसम के अनुसार कपड़े पहनें
  • ठंडी चीजों के सेवन से बचें
  • ताजा और घर का बना भोजन करें
  • डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाओं का पूरा कोर्स लें
  • गुनगुना पानी पिएं