16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दुकान से गायब हुआ वृद्ध देर रात लौटा घर, बोला- दामाद दिखाता है बेटी के NUDE PICTURE

संदीप ने पत्नी कोमल (रंजीत सिंह की बेटी) के साथ अंतरंग फोटो उन्हें दिखाकर आरोप लगाया कि कोमल इन फोटो को वायरल कर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उस

2 min read
Google source verification
missing man

ग्वालियर। दवा कारोबारी रंजीत सिंह छावड़ा सोमवार की दोपहर से दुकान से लापता हो गए। बेटी और पत्नी को फोन कर रंजीत ने कहा था दामाद संदीप भाटिया जीने नहीं दे रहा है। सोमवार को संदीप दो लोगों के साथ दुकान पर आया था। उसका साथी पिस्टल लिए था। संदीप ने पत्नी कोमल (रंजीत सिंह की बेटी) के साथ अंतरंग फोटो उन्हें दिखाकर आरोप लगाया कि कोमल इन फोटो को वायरल कर उसे बदनाम करने की कोशिश कर रही है। उसे समझाओ नहीं तो परिवार के लिए ठीक नहीं होगा।


कोमल निवासी हनुमान चौराहा ने बताया उनकी शादी संदीप निवासी विनय नगर से अक्टूबर 2014 ई थी। पति-पत्नी के बीच अनबन बढऩे से तलाक की नौबत आ गई। करीब चार महीने पहले मामला कोर्ट तक पहुंच गया।

हां अपना ग्वालियर भी है शौचालय मुक्त, हकीकत जान गुस्सा भी आऐगा और हंसी भी नहीं रूकेगी

सोमवार को पति संदीप दवा मार्केट (हुजरात) में पिता की दुकान पर पहुंचे, उन्हें धमकियां दीं फिर उन पर (कोमल) आरोप लगाया कि वह संदीप के साथ अंतरंग फोटो फेसबुक पर अपलोड कर उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रही है। संदीप ने बंदूक की दम पर यह फोटो पिता रंजीत सिंह को भी दिखाकर शर्मसार किया ।

SMART CITY RANKING: अधिकारियों के झूठ रहे पसीने, इस बार रैंकिंग बचाए रखना आसान नहीं

संदीप की हरकत से पिता रंजीत सिंह दुखी होकर दुकान से कहीं चले गए। शाम को पिता को फोन किया तो उन्होंने वाक्या बता कर कहा दामाद जीने नहीं दे रहा है। वह सुसाइड करने जा रहे हैं। पिता की बात सुनकर घर में खलबली मच गई। उन्हें समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। रात को जनकगंज पुलिस को भी घटना बताई।

बाजार में कैसे धमकाया
पुलिस का कहना है कोमल पति संदीप पर पिता रंजीत सिंह को बंदूक की नोंक धमकाने और पति-पत्नी के अंतरंग फोटो दिखाने का आरोप लगा रही हैं। दवा बाजार में हर वक्त भीड़ रहती है, खुलेआम संदीप और उनके साथी ने रंगबाजी की है तो वहां बाजार में लगे सीसीटीवी फुटेज चैक किए जाएंगे। संदीप से भी पूछताछ के बाद पता चलेगा कि मामला क्या है।