25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चार बार सांसद रहे फिर भी काट दिया टिकट,अब सबसे अमीर प्रत्याशी मैदान में

चार बार सांसद रहे फिर भी काट दिया टिकट,ये है सबसे अमीर प्रत्याशी

2 min read
Google source verification
bsp

चार बार सांसद रहे फिर भी काट दिया टिकट,अब सबसे अमीर प्रत्याशी मैदान में

ग्वालियर। उत्तरप्रदेश के खतौली विधानसभा क्षेत्र से वर्ष 2012 में विधायक रहे बसपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना का नाम मुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र से अप्रत्याशित है। भिण्ड से चार बार सांसद और एक बार विधायक रहे डॉ. रामलखन सिंह कुशवाह का टिकट काटकर बसपा भड़ाना को मुरैना-श्योपुर सीट से चुनाव लड़ाएगी, इसका आभास पहले किसी को नहीं था। इसीलिए सोमवार को नामांकन भरने के बाद भड़ाना ने भी इस मुद्दे पर बात की। उन्होंने कहा,कहने वाले कुछ भी कहते रहते हैं।

यहां से हमारा पुराना संपर्क है,इसलिए चुनाव लडऩे आ गए। उनके और पत्नी के पास घोषित चल-अचल संपत्ति का बाजार मूल्य 50 करोड़ रुपए से अधिक है। शपथ पत्र में शिक्षा के बारे में जो जानकारी दी गई है वह स्पष्ट नहीं है। बताया जाता है कि वे आठवीं कक्षा तक पढ़े हैं। हालांकि शपथ पत्र में अंडर मैट्रिक लिखा गया है। उनके पास उत्तरप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली सहित कई जगह स्थाई संपत्तियां हैं। 11 करोड़ की संपत्ति तो उन्हें विरासत में ही मिली है। 69.72 लाख से अधिक की बैंक व संस्थाओं और 25 लाख से ज्यादा सरकारी देनदारियां हैं। बसपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी सहित मुरैना लोकसभा सीट से सबसे अधिक अमीर प्रत्याशी है।


संपत्तिज्
च्नकद- 2.30 लाख। बैंक जमा 3,36,496 रुपए।
सोना- 1828 ग्राम (45 लाख), शेयर- 65.68 लाख+बीमा 8.50 लाख
वाहन- टाटा आरिया- 10.3 लाख, दो स्कॉर्पियो- 27 लाख, दो इनोवा क्रिस्टा-41 लाख। 72.5 लाख जमीन क्रय के लिए बयाना दिया हुआ है।
कुल चल संपत्ति- 2,76,47,260 रुपए।
स्थाई संपत्ति- फरीदाबाद, गुडग़ांव, मेरठ और शामली सहित कई स्थानों पर कृषि व गैर कृषि भूमि, दिल्ली में 65 लाख का फ्लैट, दिल्ली में 1.10 करोड़ का फ्लैट, पानीपत में 1.25 करोड़ का मकान।
कुल स्थाई संपत्ति-36.60 करोड़। 11 करोड़ की विरासत में।
पत्नी की संपत्ति कुल- 4.74 करोड़।
आभूषण सोना- 2128 ग्राम (52 लाख)
नकदी- 85 हजार रुपए।

आपराधिक रिकॉर्ड
बसपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के खिलाफ उत्तरप्रदेश के बागपत में वर्ष 2017 में 420, रिश्वतखोरी, भ्रष्ट आचरण व नियम विरुद्ध कार्य करने के पांच प्रकरण दर्ज हैं। मामले कोर्ट में पहुंच गए हैं, लेकिन अब तक आरोप तय नहीं किए गए हैं। भड़ाना के खिलाफ 15 जनवरी को धारा 171(इ), 420 व 113 लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 17 को रिश्वतखोरी व भ्रष्ट आचरण, 21 जनवरी को रिश्वतखोरी, आदेश का उल्लंघन एवं भ्रष्ट आचरण का प्रकरण दर्ज है। 24 जनवरी को रिश्वतखोरी, आदेश का उल्लंघन करने व 29 को सरकारी आदेश के उल्लंघन के आरोप में प्रकरण दर्ज हैं। न्यायालय सीजेएम बागपत में वारंट केस 271/2017, 1100659/2017, 1100699/2017, 1100663/2017 एवं 1100662/2017 विचाराधीन हैं।