14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ग्वालियर में भी बुलडोजर का खौफ… ड्रग माफिया के मकान को तोड़ा

पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रहे गुंडे के मकान को मंगलवार को नगरनिगम के बुलडोजर ने गिरा दिया। बदमाश इन दिनों जेल में है। उसके बारे में आसपास...

less than 1 minute read
Google source verification
ग्वालियर में भी बुल्डोजर का खौफ... ड्रग माफिया के मकान पर चला तोड़ा

ग्वालियर में भी बुल्डोजर का खौफ... ड्रग माफिया के मकान पर चला तोड़ा

ग्वालियर. पुलिस के लिए सिरदर्द साबित हो रहे गुंडे के मकान को मंगलवार को नगरनिगम के बुलडोजर ने गिरा दिया। बदमाश इन दिनों जेल में है। उसके बारे में आसपास के लोगों से पता चला कि गुंडई की दम पर अवैध कब्जा कर मकान बनाया है। नगरनिगम ने कागजों में उसकी जांच परख की तो मकान अवैध बना था, तो उसे गिरा दिया।
पुलिस ने बताया रामाजी का पुरा पुलिया के पास गुंडे राजू पुत्र इत्तो शाह का मकान पर मंगलवार को निगम का बुलडोजर चल गया। राजू शाह पर बहोडापुर में नशा तस्करी, बलात्कार, चोरी समेत 10 संगीन अपराध है। उसकी शोहरत स्मैक तस्करी की है। राजू इलाके में सिक्का चलाता है। इसलिए लोग उसके खिलाफ मुंह खोलने से कतराते हैं। हाल में उसे पुलिस ने उसे नशा तस्करी में दबोचा था। तब से जेल में है। राजू की गैर मौजूदगी में उसकी गुंडई से तंग लोगो ंने प्रशासन को बताया कि गुंडे राजू ने जमीन पर बेजा कब्जा कर मकान बनाया है। उसकी जांच नगरनिगम को सौंपी गई। उसमें गुंडे का मकान अवैध पाया गया। मंगलवार को नगरनिगम का अमला पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों की अगुवाई में रामाजी का पुरा की पुलिया पर पहुंच गया। बुलडोजर देखकर बस्ती में खलबली मच गई। लोग खुटके में आ गए कि उनकी बस्ती में तोडफ़ोड़ होना है। लेकिन अमला गुंडे राजू के घर के सामने ठहर गया तो लोग समझ गए कि गुंडे के मकान पर कार्रवाई होना है।

दो मंजिला मकान 45 मिनट में गिराया
बहोड़ापुर टीआई अमरङ्क्षसह सिकरवार ने बताया गुंडे राजू ने करीब 800 वर्ग फीट जमीन में दो मंजिला मकान बना रखा था। उसके अगले हिस्से में टीन शेड लगाकर साइड के हिस्से पर भी कब्जा जमा लिया थ। उसे जमीनदोंज किया। करीब 45 मिनट में मकान का अगला हिस्सा गिरा दिया।