
businessman planned
ग्वालियर। शहर के एक व्यापारी ने अपनी ही लूट का षड्यंत्र रच लिया और पुलिस को तीन दिन तक परेशान करता था। आखिरकार पुलिस ने लूट की गुथी को सुलझाते हुए मास्टर माइंड व्यापारी को गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए। कर्ज में डूबे व्यापारी ने ग्राहकों का माल हजम करने के मकसद से इस साजिश को अंजाम देने के लिए दो नाबालिग लड़कों को ५०० रुपए का लालच लेकर उपयोग किया गया था। लूट की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद से व्यापारी फरार है। नाबालिगों से पूछताछ के बाद पुलिस ने साजिश का फर्दाफाश कर दिया।
पुलिस लाइन स्थित कान्फ्रेंस हॉल में सीएसपी एसएस तोमर ने बताया कि तीन अक्टूबर की सुबह व्यापारी संदीप वर्मा निवासी पटी गली दत्तपुरा ने लूट की रिपोर्ट की थी। उसने पुलिस को बताया था कि सुबह आठ बजे वह अपने घर से दुकान जा रहा था। मोटरसाइकिल पर थैला टांग रखा था। जिसमें जेवरात चार चूड़ी,दो कॉलर सेट,बीस अंगूठी बिना डंडी के और खेरीज सोना सहित कुल १४२ ग्राम सोना था। मदन हलवाई की तरफ से अपनी दुकान के लिए जा रहा था कि जैसे ही पानी की टंकी के पास पहुंचा सामने से एक व्यक्ति दौड़ता हुआ आया और बाइक पर टंगा थैला झटका देकर छीनकर गंदी गली की तरफ भाग गया।
पुलिस ने लूट की कायमी कर मामले का गंभीरता से लिया। उधर सराफा व्यापारियों ने आंदोलन की धमकी दी तो पुलिस और सक्रिय हुई। मामले में जांच उपरांत पाया कि व्यापारी ने ही नाबालिग बच्चों को ५०० रुपए देकर थैला लेकर भागने का लालच दिया था। पुलिस द्वारा कैमरा में आए फुटेज के आधार पर दो नाबालिगों को पकड़ा। पूछताछ में नाबालिगों ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि थैले में क्या है? उन्हें तो ५०० रुपए का लालच दिया था इसलिए व्यापारी के कहे अनुसार वारदात को अंजाम दिया।
पुलिस ने नाबालिगों से लूट का डैमो भी करवाया। पुलिस ने जिन दो नाबालिगों को गिरफ्तार किया है उनके घर से पीतल जैसे गहने बरादम हुए हैं। इसलिए पुलिस का मानना है कि थैले में गहने भी नकली थे। नाबालिगों को पकडऩे के बाद पुलिस ने पूछताछ के लिए फरियादी को टटोला तो वह घर से नदारत है। परिजनों के अनुसार संदीप पर कर्जा था, उसको चुकता करने के लिए ही उसने लूट का षडय़ंत्र रचा था। पुलिस अधीक्षक ने टीआई कोतवाली योगेन्द्र सिंह जादौन व उनकी टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
यह खबर भी पढ़ें : अब पानी का संकट होगा दूर, इन दो शहरों को जल्द मिलेगा चंबल का पानी
व्यापारियों ने बंद रखी दुकानें
व्यापारी द्वारा लूट की साजि रचे जाने के बाद वह पुलिस थाने पहुंचा जहां पुलिस ने रिपोर्ट तो लिख ली लेकिन कार्रवाई करने में थोड़ समय लग रहा था। जिससे व्यापारी नाराज हो गया और अन्य व्यापारियों को अपने साथ हुई लूट की घटना की जानकारी दी। जिससे गुस्साए अन्य व्यापारियों ने अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। जिससे करीब ८६ करोड़ का नुकसान व्यापारियों को हुआ।
Published on:
07 Oct 2017 08:08 pm

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
