22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

माथे पर राख से क्रॉस का निशान बनाकर पुरोहित बोले-मनुष्य तू मिट्टी है और मिट्टी में मिल जाएगा

- ईसाई समाज का 40 दिवसीय दु:ख भोग काल प्रारंभ, गिरजाघरों में हुई मिस्सा बलिदान के साथ विशेष प्रार्थना सभाएं

1 minute read
Google source verification
माथे पर राख से क्रॉस का निशान बनाकर पुरोहित बोले-मनुष्य तू मिट्टी है और मिट्टी में मिल जाएगा

माथे पर राख से क्रॉस का निशान बनाकर पुरोहित बोले-मनुष्य तू मिट्टी है और मिट्टी में मिल जाएगा

ग्वालियर. ईसाई समाज के 40 दिनी उपवास ऐश वेडनेसडे (राख बुधवार) से प्रारंभ हुए, ये 7 अप्रैल गुड फ्राइडे तक चलेंगे। पहले दिन राख बुधवार पर पुरोहितों ने सभी ख्रीस्तीयों के माथे पर खजूर की डालियों की पवित्र राख से क्रॉस का चिन्ह बनानते हुए कहा इंसान तू मिट्टी है, जिसे एक दिन मिट्टी में मिलना है। इस मौके पर शहर के सभी गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना सभाएं हुईं। सेंट पॉल चर्च मुरार में सुबह 7 बजे और शाम 6 बजे विशेष प्रार्थना के साथ पल्ली पुरोहित फादर मार्टिन, सहायक पल्ली पुरोहित फादर पायस एवं फादर एंटनी स्वामी ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया। फादर पायस ने अपने उपदेश में कहा कि इस चालीसा काल में हम सच्चे हृदय से प्रायश्चित कर ईश्वर की और आएं। हम सभी के लिए प्रार्थना करें विशेष कर जिन्होंने हमें किसी ना किसी रूप में दु:ख पहुंचाया है उनको क्षमा करते हुए उनके हृदय परिवर्तन के लिये प्रार्थना करें। उन्होंने कहा हमारी ओर से जाने-अनजाने में ईश्वर के विरुद्ध किए गए कार्यो के लिये भी क्षमा मांगे। यह दु:ख भोग 7 अप्रैल गुड फ्राइडे को समाप्त होगा और 9 अप्रैल को यीशु मसीह के प्रधान का पर्व ईस्टर मनाया जाएगा।

अपने पापों के लिए प्रायश्चित करें
फालका बाजार स्थित संत जॉन द बपतिस्ट चर्च में शाम के समय ग्वालियर धर्मप्रांत के धर्माध्यक्ष डॉ.जोसफ थायकाटिल, धर्माध्यक्ष के सचिव फादर हेमंत बाग, पल्ली पुरोहित फादर जोसफ चिपसन, सहायक पल्ली पुरोहित फादर पवन डेविड ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया। धर्माध्यक्ष डॉ.जोसफ थायकाटिल ने कहा कि हमें अपने पापों से प्रायश्चित करना चाहिए। इस मौके पर राजू फ्रांसिस आदि मौजूद थे। गुड शेपर्ड चर्च, महाराजपुरा में शाम 6 बजे ग्वालियर धर्मप्रांत के विकार जनरल फादर लॉरेंस डिसूजा एवं पल्ली पुरोहित फादर जॉन पांड्या पल्लिल एवं संत टेरेसा चर्च, कंपू में शाम 6 बजे फादर थॉमस ने मिस्सा बलिदान अर्पित किया।