5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

असली गुटखा, सिगरेट के डिब्बे में नकली भरकर बेचने का धंधा पकड़ा

सीआइएसएफ जवान का किरायेदार कर रहा था फर्जी कारोबार

2 min read
Google source verification
Received pouches of these brands

असली गुटखा, सिगरेट के डिब्बे में नकली भरकर बेचने का धंधा पकड़ा

ग्वालियर। नामी गिरामी कंपनियों के गुटखा , तंबाकू और सिगरेट के नाम पर नकली बेचने का कारोबार हजीरा में चल रहा था। मास्टरमाइंड कच्चा माल आगरा से लाता था। यहां सीआइएसएफ जवान के मकान किराएदार बनकर असली कंपनियों के पाऊअ और डिब्बों में भरता था। इन्हें असली बताकर गांव और शहर की आऊटर बस्तियों में खपाता था। मंगलवार को पुलिस उसके ठिकाने पर पहुंची तब नकली को असली बनाने का काम चल रहा था।

चार शहर का नाका, हजीरा पर सुरेन्द्र पुत्र लक्ष्मीनारायण प्रजापति घटिया गुटखा ,तंबाकू और लोकल सिगरेट को

ब्रांडेड कंपनियों के डिब्बे और रैपर में भरकर बेचने का धंधा चला रहा था। सुरेन्द्र मऊ, महाराजपुरा का रहने वाला है। उसने चार शहर का नाका पर सीआइएसएफ केे जवान के मकान में दो कमरे किराए पर लिए हैं। मकान मालिक और अपने परिवार को गुटखा और सिगरेट का सप्लायर बताता था। सुरेन्द्र दो नंबर का धंधा कर रहा है। भनक मंगलवार को पुलिस को लग गई। उसके ठिकाने पर दबिश दी तो उसका फर्जीवाडा पकड़ा गया।
आगरा से लाता कच्चा माल, यहां खपाता
पूछताछ में सुरेन्द्र ने बताया कच्चा माल आगरा से लाता है। उन्हें नामी गिरमी कंपनियों के रैपर और डिब्बो में भरता है। दिन के वक्त लोगों की नजर में आ सकता है। इसलिए ज्यादातर काम रात के वक्त करता था। धंधे की जानकारी किसी को नहीं लगे इसलिए पैकिंग के लिए उसने नौकर भी रखे। खुद ही नकली को असली करता था।

आधे से ज्यादा की कमाई
धंधे में सुरेन्द्र 60 प्रतिशत से ज्यादा का मुनाफा बता रहा है। उसने खुलासा किया जो माल वह इस्तेमाल करता है। वह घटिया क्वालिटी का होता है। इसलिए सस्ता आता है। उसे ब्रांडेड कंपनी के गुटखा और तंबाकू पाऊच में पैकिंग करने पर उसकी कीमत असली की हो जाती है।

आऊटर और देहात में खपत
असली के नाम पर नकली गुटखा, सिगरेट को शहर के आऊटर इलाकों और देहात में खपाता है। कुछ दुकानदारों को शक भी हुआ तो उन्हें भी कमीशन का लालच देकर साथ में मिला है।

इन ब्रांड के पाऊच मिले
नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट के 3 कार्टून, विमल पान मसाला के भरे 3 बैग, तोता और जगन तंबाकू की 3 बोरी, खुली तंबाकू 3 बोरी, तुलसी तंबाकू 10 बोरी, राजश्री गुटखा 13 कट्टे, तैयार पान मसाला 2 कट्टे कत्था 3 कट्टे और चूना 3 कट्टे ठिकाने से मिले हैं। सुरेन्द्र सामान की कीमत करीब 6 लाख रू बता रहा है।

कॉपी राइट एक्ट और फर्जीवाडे का केस
आरोपी के ठिकाने पर नामी ब्रांड के गुटखा, तंबाकू और सिगरेट के खाली पाऊच और रैपर मिले हैं। उस पर कॉपी राइट एक्ट और धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। फर्जीवाडा किस तरह करता था। उससे पूछताछ की जा रही है।

ऋषिकेश मीणा क्राइम ब्रांच सीएसपी