4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के राजा दिग्विजय सिंह के नाम पर जब उबल पड़ा चंबल संभाग का यह दिग्गज नेता, हमेशा रहता है सुर्खियों में

चौधरी राकेशसिंह का दिग्विजय सिंह पर जुबानी हमला बोले- वे बताएं क्या उनके घर से कांग्रेस चल रही है

2 min read
Google source verification
Chaudhary Rakesh Singh

Chaudhary Rakesh Singh

ग्वालियर . चौधरी राकेशसिंह चतुर्वेदी ने उपचुनाव में उनको टिकट दिए जाने के विरोध पर कांग्रेस के तीन बड़े नेताओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने दिग्विजय सिंह को लेकर कहा कि उनको बताना चाहिए कि क्या कांग्रेस उनके घर से चल रही है? वो पार्टी में मेरी भूमिका को किस हैसियत से तय कर रहे हैं। अगर आगे भी उन्होंने वक्तव्य देना जारी रखा तो मैं भी मुंह खोलने के लिए मजबूर हो जाऊंगा। इस दौरान उन्होंने ज्योतिरादित्य को आकर्षक व्यक्तित्व का नेता बताते हुए कहा कि उनका फायदा जिस तरह कांग्रेस को मिला, वैसा ही अब भाजपा को होगा। पर उनके समर्थकों की छवि जनता के सामने अच्छी नहीं है।

ग्वालियर-चंबल में नाराज हैं मतदाता, बोले- विकास नहीं किया, इसलिए कोई नेता न आए

यह बात उन्होंने सोमवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान पत्रिका से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि मैं दिग्विजय सिंह की इज्जत करता था, लेकिन पिछले दिनों जिस तरह से उनके वक्तव्य आए हैं उनसे आहत हूं। राकेशसिंह ने कांग्रेस के साथ अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य जब कांग्रेस में थे तब वे उनको पार्टी में वापस लाए। राहुल गांधी से मुलाकात हुई और उन्होंने पार्टी के लिए काम करने को कहा। इससे वापसी की पुष्टि हो गई। मेरे बारे में निर्णय लेने के लिए राष्ट्रीय नेतृत्व में सोनिया गांधी हैं, हमारे नेता राहुल गांधी हैं, प्रदेश में कमलनाथ हैं। दिग्विजय सिंह को तो कोई जवाबदारी नहीं मिली है।

मकान में आग लगने से 7 की मौत, सीएम शिवराज-ज्योतिरादित्य सिंधिया और कमलनाथ ने जताया शोक

ये तीन नेता मिलकर मुझे क्यों रोकना चाह रहे हैं

राकेशसिंह ने कांग्रेस के दिग्विजय के अलाव दो बड़े नेताओं को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये किसको और क्यों रोकना चाहते हैं। राहुल सिंह जो अर्जुनसिंह की विरासत को नहीं संभाल पाए, लगातार चुनाव हार रहे। डॉ. गोविंद सिंह जनता दल से आए थे। फिलहाल ग्वालियर चंबल में कांग्रेस के पास नेतृत्व नहीं है। इसलिए वे नजर आ रहे हैं। किसी को कुछ कहना है तो पार्टी प्लेटफार्म पर बात करे।

भाजपा ने सत्ता की पिपासा में लोकतंत्र का गला घोंटा
उन्होंने उपचुनाव में भाजपा की स्थिति को लेकर कहा कि सरकार बनाने में उसने सारे नियम तोड़ दिए। लोकतंत्र का गला घोंटा। जिन नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी, उन्होंने 80 लाख मतदाताओं का अपमान किया है। यही वजह है कि भाजपा से टिकट मिलने पर भी उनको मुश्किल होगी। बहरहाल, भाजपा नेतृत्व एकजुट हो रहा है लेकिन बड़े नेता हासिए पर हैं। उनको अपने भविष्य की चिंता है। इस बीच कांग्रेस सर्वे अनुसार निर्णय लेकर सही उम्मीदवार को टिकट देगी तो उसको फायदा मिलेगा।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़

ट्रेंडिंग