31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कलेक्ट्रेट के जिस ऑफिस में गंदगी मिली, उस पर लगेगा अब 500 रुपए जुर्माना

-रविवार को चला सफाई अभियान
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Dharmendra Kumar Trivedi

•

Updated: 25 Jun 2023, 10:56 PM IST

कलेक्ट्रेट के जिस ऑफिस में गंदगी मिली, उस पर लगेगा अब 500 रुपए जुर्माना

कलेक्ट्रेट के जिस ऑफिस में गंदगी मिली, उस पर लगेगा अब 500 रुपए जुर्माना

श्योपुर। रविवार की शाम कलेक्ट्रेट में सफाई अभियान चलाया गया। कलेक्टर कार्यालय में कलेक्टर शिवम वर्मा की अगुवाई में सभी कौनों में सफाई कराई गई। एसडीएम ऑफिस में एसडीएम की अगुवाई में पूरे कार्यालय को दुरुस्त किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से कहा कि अब से प्रत्येक सप्ताह स्वच्छता की मॉनीटरिंग होगी। अगर किसी कार्यालय में गंदगी मिली तो 500 रुपए अर्थदंड लगाया जाएगा।


विशेष स्वच्छता अभियान के अंतर्गत रविवार को कलेक्टर ने सभी अधिकारी और कर्मचारियों को कलेक्ट्रेट बुलाया। कलेक्टर खुद भी झाड़ू लेकर आगे बढ़े और फिर सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यालयों की सफाई कराने में जुटे रहे। अपर कलेक्टर डॉ अनुज रोहतगी ने शाखाओं में सफाई की निगरानी की। सफाई में नगर पालिका के सफाई मित्रों को भी बुलाया गया था। परिसर के चारों ओर उग रही घास और कचरे को हटाया गया।


यह दिए निर्देश
-सोमवार से सभी कार्यालयों में डस्टबिन में रद्दी और कचरा रखेेंगे।
-कलेक्ट्रेट में बड़े डस्टबिन लगाने के लिए स्थान तय किए गए हैं।
-तय जगह की बजाय कहीं और कचरा फैंकने वाले पर भी 500 रुपए जुर्माना लगेगा।
-सभी विभागों के लिए कचरा डालने के अलग-अलग पॉइंट तय किए गए हैं।