Cold Alert in MP: नए साल का जश्न पहाड़ों पर मनाने वालों की योजना बना रहे लोगों को संभवत: इस बार निराश नहीं होना पड़ेगा। पूर्वानुमानों के अनुसार ही शुक्रवार को मौसम ने करवट ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों में अच्छी बर्फबारी हुई। इसका असर मैदानी क्षेत्रों में पड़ा और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान जैसे उत्तर-पश्चिमी राज्यों में बारिश और ठंडी हवाओं ने मिलकर शीत लहर पैदा कर दी है। वहीं, मध्य प्रदेश में रबी के दौर में मावठे की पहली जोरदार बारिश हुई। भोपाल में देर रात बूंदाबांदी हुई।