30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आंगनबाड़़ी भवन निर्माण और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर दो इंजीनियरों को नोटिस

-कलेक्टर ने दी अगले सप्ताह तक प्रगति दर्ज कराने की चेतावनी
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Dharmendra Kumar Trivedi

•

Updated: 19 Jun 2023, 10:52 PM IST

आंगनबाड़़ी भवन निर्माण और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर दो इंजीनियरों को नोटिस

आंगनबाड़़ी भवन निर्माण और सीएम हेल्पलाइन में लापरवाही पर दो इंजीनियरों को नोटिस

श्योपुर। सीएम हेल्पलाइन में आई शिकायतों का सही तरीके से न करने और विश्वसनीय जानकारी न देने पर कलेक्टर शिवम वर्मा ने जल संसाधन विभाग के एसडीओ पुरुषोत्तम गुर्जर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि कराहल क्षेत्र में बन रहे विशेष आंगनबाड़ी भवनों के निर्माण में उदासीनता बरतने पर पीआईयू के कार्यपालन यंत्री अनिल पटेल को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया है। कलेक्टर ने दोनों अधिकारियों से तीन दिन में जवाब मांगा है। सोमवार को विभागीय समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कलेक्टर के अलावा सीईओ जिला पंचायत अतेन्द्र सिंह गुर्जर, अपर कलेक्टर डॉ अनुज कुमार रोहतगी, एसडीएम मनोज गढवाल, लोकेन्द्र सरल एवं अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।


यह दिए हैं निर्देश
-ऊर्जा, पीएचई, शिक्षा, स्वास्थ्य, वन और जल संसाधन विभाग द्वारा शिकायतों का निराकरण सही तरीके से किया जाए।
-50 दिवस की लंबित शिकायतों का निराकरण अगले सप्ताह करके जानकारी दी जाए।
-बैठक में दिए गए लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रतिदिन शाम को रिपोर्ट दें।