3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘सौरभ नहीं रहा…जल्दी घर आ जाओ…’ 10 साल के बच्चे ने लगाई फांसी

Suicide case: पहली नजर में स्पॉट से कुछ ऐसी कहानी बयां हो रही है, लेकिन पुलिस भी ऐसा सुसाइड पहली बार देखा है।

2 min read
Google source verification
Suicide case

Suicide case प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

Suicide case: झांसी रोड स्थित नाकाचंद्रवदनी के गड्डा वाला मोहल्ले में एक 10 साल के बच्चे ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। खेलने-कूदने की उम्र में हुई इस दर्दनाक घटना ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। बच्चे ने जिस तरीके से आत्महत्या की है, उसे देखकर पुलिस भी हैरान है। उसने दीवार में ठोंकी एक कील पर रस्सी टांगकर फंदा बनाया और अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पहली नजर में स्पॉट से कुछ ऐसी कहानी बयां हो रही है, लेकिन पुलिस भी ऐसा सुसाइड पहली बार देखा है।

पिता भागे-भागे घर पहुंचे

वहीं बच्चे के पिता को यह आत्महत्या नहीं, बल्कि किसी साजिश का हिस्सा लग रही है। कमल सिंह केवट कैंसर अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ में कार्यरत हैं। उनका 10 वर्षीय बेटा सौरभ एक निजी स्कूल में कक्षा तीन का छात्र था। रविवार रात कमल सिंह की नाइट ड्यूटी थी और सौरभ घर में अकेला था। रात को पड़ोसी पवन धाकड़ ने फोन कर कमल सिंह को बताया कि सौरभ नहीं रहा…घर आ जाओ, उसने फांसी लगा ली है। खबर सुनते ही पिता भागे-भागे घर पहुंचे।

डॉक्टरों ने कर दिया मृत घोषित

घर पहुंचने पर कमल सिंह ने देखा कि सौरभ पलंग पर बेहोशी की हालत में पड़ा था और दीवार में लगी कील पर रस्सी लटकी थी, जिसका दूसरा सिरा उसके गले में था। पिता ने रस्सी हटाकर सौरभ को तुरंत कई निजी अस्पतालों में ले गए, यह सोचकर कि शायद उसकी जान बच जाए। लेकिन हर जगह से उन्हें एक ही जवाब मिला कि बच्चे में जान नहीं बची है। उन्हें तब भी यकीन नहीं हुआ और वे सौरभ को जेएएच के ट्रामा सेंटर ले गए। वहां चिकित्सकों ने ईसीजी कर उसकी मौत पर मुहर लगाई, तब जाकर यह बात पुलिस तक पहुंची।

सुसाइड या 'साजिश'….पुलिस के लिए पहेली

पुलिस का कहना है कि बच्चे की मौत तो फांसी से हुई है और उसके शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं। कमरे की तलाशी में कोई सुसाइड नोट भी नहीं मिला है। लेकिन 10 साल के बच्चे द्वारा कील पर रस्सी टांगकर इस तरह से आत्महत्या करना पुलिस के लिए भी एक पहेली बन गया है। सौरभ के पिता कमल सिंह को विश्वास है कि उनके बेटे के साथ कोई साजिश हुई है और उसे मारा गया है। उनका तर्क है कि खेलने-कूदने की उम्र का नादान बच्चा भला ऐसे क्यों सुसाइड करेगा। पुलिस अब वीरेन्द्र साहू के मकान के ठीक सामने लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

नहीं सामने आई वजह

बच्चे की मौत फांसी से हुई है। कमरे में रस्सी कील पर लटकी मिली है। एक सिरा झूल रहा था और दूसरा पलंग पर पड़ा था। सुसाइड की वजह सामने नहीं आई है। कई एंगल से घटना की जांच की जा रही है। शक्ति सिंह यादव, टीआई, झांसी रोड थाना

Story Loader