
mp election 2018 : सोशल मीडिया पर एक्टिव हुए भाजपा-कांग्रेस के दिग्गज नेता व प्रत्याशी,ये चीजें हो रही हैं वायरल
ग्वालियर। विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की घोषणा होते ही प्रचार का शोर शुरू हो गया है। अब ज्यादातर लोग सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं, इसलिए प्रत्याशी भी इसे बेहतर माध्यम मान रहे हैं और यहां सक्रिय होकर अपनी खूबियां गिनाने के साथ ही दूसरे प्रत्याशी की कमियां गिनाने में जुट गए हैं। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी जयभान सिंह पवैया और कांग्रेस प्रत्याशी प्रद्युम्न तोमर के समर्थक सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव हैं और एक दूसरे पर शब्द बाण चला कर कमियां गिना रहे हैं।
वहीं भाजपा नेत्री ने एक फोटो वायरल किया है, जिसमें इस क्षेत्र के एक प्रत्याशी मतदाता को नोट देकर वोट देने का आग्रह कर रहे हैं। ग्वालियर पूर्व के कांग्रेस प्रत्याशी मुन्नालाल गोयल अपने प्रतिद्वंदी को चमक-दमक वाला बताकर उनसे दूर रहने की कहते हुए मिस कॉल देकर अपने से जुडऩे का आग्रह कर रहे हैं।
इसका जवाब भाजपा प्रत्याशी सतीश सिकरवार के समर्थक अलग-अलग टिप्पणियों के साथ सोशल मीडिया पर दे रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्याशी अपने नामांकन फॉर्म भरने का दिन और समय भी सोशल मीडिया के जरिए बता रहे हैं।
दोनों पार्टियों के प्रत्याशियों ने जनसंपर्क अभियान के साथ रूठों को मनाने का काम भी शुरू कर दिया है।
ये प्रत्याशी है भाजपा कांग्रेस के आमने सामने
क्षेत्र भाजपा कांग्रेस ग्वालियर जयभान सिंह पवैया प्रद्धुमन सिंह तोमर |
Published on:
7 Nov 2018, 9:02 AM IST
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.