16 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांग्रेस के इस बड़े नेता मे भाजपाईयों को कहा अंग्रेजों का दलाल, जानिए और क्या बोले नेताजी

वो लोग आज देश में शासन कर रहे है। कार्यक्रम मे ८ सैकड़ा से ज्यादा युवा पिछले पांच दिनोंं से प्रशिक्षण ले रहे हैं।

2 min read
Google source verification
arun yadav

ग्वालियर/लहार। लहार में चल रहे जिला स्तरीय सेवादल प्रशिक्षण शिविर में शुक्रवार को पांचवें दिन प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि जो लोग अंग्रेजों से मिलकर देश का बंटाढार कर रहे थे वो लोग आज देश में शासन कर रहे है। कार्यक्रम मे 8 सैकड़ा से ज्यादा युवा पिछले पांच दिनोंं से प्रशिक्षण ले रहे हैं।


उन्होंने सेवादल कार्यकर्ताओं से पूछा बताओ पंद्रह लाख रुपए खाते में आएंगे यह किसने कहा, अच्छे दिन आएंगे यह किसने कहा, काला धन वापस लाएंगे यह किसने कहा। उन्होंने कहा कि कितने मामा हुए और इन मामाओं का भांजों के प्रति क्या इतिहास रहा है आप सब जानते हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मामा बनकर भांजों को लूट रहा है । सीएम पर तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश में सबसे ज्यादा महिलाओं पर अत्यचार एवं दुराचार की घटनाएं हो रही हैं। वहीं विधायक डॉ गोविंद सिंह ने कहा कि कांग्रेस को सौ गद्दारों की नहीं एक वफादार की जरूरत है। कांग्रेस का कार्यकर्र्ता उठ खड़ा हुआ है कांग्रेस के अच्छे दिन आने वाले हैं।

शिविर को अटेर के विधायक हेमंत कटारे ने भी संबोधित किया। शिविर के प्रारंभ में प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने जीप में सवार होकर सभी सेवादल कार्यकर्ताओं से सलामी ली। कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद उपाध्यक्ष नरेश सिंह ने किया। स्वागत भाषण ब्रजकिशोर शर्मा ने दिया। इस मौके पर अशोक सिंह प्रदेश कांग्रेस सचिव, जिला पंचायत अध्यक्ष रामनारायण हिंडोलिया, मंडी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह सेंगर, उत्तम सिंह छक्कू लाल वर्मा नगर परिषद अध्यक्ष लहार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र त्रिपाठी, अमित प्रताप सिंह, उपस्थित रहे।

मेहगांव के विकास को लेकर सीएम से मिले विधायक
मेहगांव । विधायक चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने गुरुवार को नईदिल्ली के मध्यप्रदेश भवन में मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात की तथा उनसे मेहगांव क्षेत्र के विकास के मुद्ेदे पर चर्चा की। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नीडॉक्टर प्रतिभा चौधरी भी थीं। इस दौरान विधायक ने सीएम को विभिन्न समास्याओं से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने उन्हें जनवरी 2018 में मेहगांव विधानसभा क्षेत्र में आने का आश्वासन दिया।