ग्वालियर. कोरोना वायरस ने शहर में सेनेटाइजर व मास्क की डिमांड ही नहीं बढ़ाई, बल्कि एयर प्यूरीफायर और एंटीबायोटिक पौधों की डिमांड भी बढ़ा दी है। लिहाजा शहर में अब कुछ पौधों की कीमतों में 25 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है। तुलसी, पुदीना, अजवाइन, मरुवा और मेंथा पौधों की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है। दूसरी ओर, दुनियाभर में की गई विभिन्न स्टडीज से सामने आया है कि हाउस प्लांट्स घर के वातावरण को फ्रैश और हेल्दी बनाते हैं। इन प्लांट्स से घर के अंदर रहने वालों को थकान, कफ और श्वांस संबंधी बीमारियां कम होती हैं। यहां तक की कुछ प्रतिशत तक कोल्ड रिलेटिड इलनेस भी कम हो जाती है। वहीं हवा भी शुद्ध रहती है। स्नैक सहित कई ऐसे प्लांट्स हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक है। इनमें पीस लिली, एरिका पाम, रबड़ प्लांट, मनी प्लांट, फि लोडेंड्रोन, साइकस लेराटा, सिगोनियम और पैपरोमिया मुख्य हैं।