19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोरोना वायरस ने घरों में किया कैद, तो अब बच्चों की ऑनलाइन होगी पढ़ाई

लॉकडाउन में स्कूली छात्रों की वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पढ़ाई की तैयारी शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारी आगामी दो दिन बाद स्कूल स्तर पर क्लास लेबल पर बनाए जाने वाले वॉट्सऐप ग्रुप पर सिलेबस अपलोड करेगा। इसके बाद पांच विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी।

2 min read
Google source verification
corona study

कोरोना वायरस ने घरों में किया कैद, तो अब बच्चों की ऑनलाइन होगी पढ़ाई

ग्वालियर. लॉकडाउन में स्कूली छात्रों की वीडियो कॉलिंग के माध्यम से पढ़ाई की तैयारी शिक्षा विभाग द्वारा की जा रही है। शिक्षा विभाग के अधिकारी आगामी दो दिन बाद स्कूल स्तर पर क्लास लेबल पर बनाए जाने वाले वॉट्सऐप ग्रुप पर सिलेबस अपलोड करेगा। इसके बाद पांच विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई कराई जाएगी।
अप्रेल महीने में 14 तारीख तक लॉकडाउन है। यदि लॉकडाउन का समय बढ़ता है तो सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करने वाले छात्रों की पढ़ाई चौपट होगी। शिक्षा विभाग अप्रेल महीने में ऑनलाइन पढ़ाई कराकर छात्रों को पिछडऩे से बचाया जाएगा। इस दौरान सौ से अधिक कक्षाएं लगाए जाने की तैयारी जा रही है। ऑनलाइन कक्षाओं को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय से लगातार प्रदेशभर के प्राचार्य और जिला स्तर के शिक्षा अधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग हो रही है। शुक्रवार को पुन: मॉडल स्कूल के प्रदेशभर के प्राचार्यों के साथ लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकारियों ने मीटिंग कर पढ़ाई की तैयारियों का जायजा लिया।


कठिन विषयों पर फोकस
शिक्षा विभाग द्वारा अप्रेल महीने में तीन से चार हर विषय के चैप्टर की पढ़ाई ऑनलाइन कराएगा। ऑनलाइन के माध्यम से शिक्ष विभाग सबसे ज्यादा अंग्रेजी, गणित, विज्ञान जैसे कठिन विषयों पर ज्यादा फोकस करने जा रहा है। शिक्षक जूम ऐप के माध्यम से स्कूलों में बारी-बारी से पढ़ाएंगे। इस तरह से अप्रेल महीने में हर कक्षा की सौ क्लासें लगाई जाएगी। बताया जाता है कि बीते रोज जिलेभर के 142 स्कूलों में से 105 स्कूलों में छात्रों के ग्रुप तैयार हुए थे। वहीं, शुक्रवार को 20 स्कूलों में भी ग्रुप तैयार कर लिए गए है। अब 17 स्कूल शेष रह गए है, जिनमें ग्रुप तैयार कराए जा रहे है। दो दिन में सौ फीसदी स्कूलों में गु्रप तैयार होने के बाद सिलेबर्स अपलोड होते ही सोमवार से ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी।


कुछ ही स्कूल शेष
जिलेभर मेंं कुछ ही स्कूल शेष रह गए है। इन स्कूलों में ग्रुप तैयार होते ही सिलेबर्स अपलोड होगा और ऑनलाइन पढ़ाई शुरू होगी।
अशोक दीक्षित, एडीपीसी, शिक्षा विभाग