शहर में टोटल लॉक डाउन में कफ्यू जैसा माहौल दिखाई दिया। सुबह तो इक्का दुक्का लोग सडक़ों पर दिखाई दिए, लेकिन दोपहर को सडक़ें खाली रही और दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। ब्लॉक के पिछोर, छीमक, बिलौआ, टेकनपुर समेत अन्य जगहों पर भी टोटल लॉक डाउन का असर रहा। यहां मेडिकल को छोड़कर एक भी दुकान नहीं खुली। वहीं भितरवार ब्लॉक में भी पूरी तरह लॉक डाउन रहा। हालांकि यहां शनिवार को टोटल लॉक डाउन से छूट रही। रविवार को भितरवार, चीनोर, करहिया समेत अन्य स्थानों पर बाजार और दुकानें पूरी तरह बंद रही।