
ग्वालियर। अगर आपने भी किसी बैंक से कोई लोन ले रखा है या फिर आप किसी बैंक के क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो अब अलर्ट हो जाइए। दरअसल अब साइबर ठगों ने इंटरनेट के जरिए ठगी करने का नया तरीका ढूंढ़ लिया है। अब ये ठग लोन और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दे रहे हैं और लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। हो सकता है कि अगला निशाना आप हों, ऐसे में आपको अब सतर्क रहने की जरूरत है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं आप कैसे इंटरनेट या साइबर ठगी के शिकार होने से बच सकते हैं...
ऐसे ले लेते हैं बैंक खाते की सारी जानकारी
अब ये साइबर ठग लोन और क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने का झांसा दे रहे हैं। और इसी बहाने से बैंक खाता, गोपनीय नंबर सहित कई जरूरी जानकारियां पूछकर ठगी को अंजाम दे रहे हैं। इस तरह से ठगी करने की वारदातें शहर में तेजी से बढ़ी हैं।
इस तरह के मैसेज और कॉल से रहें अलर्ट
- इस नए तरीके से ठगी करने वाले साइबर ठग अक्सर पहले मोबाइल पर मैसेज भेजते हैं। वहीं इस तरह के मैसेज ये लोग बाकायदा कंपनी, बैंक के नाम से भेजते हैं, इसलिए लोग आसानी से इन पर विश्वास कर लेते हैं।
- वहीं ये लोग बैंक, फाइनेंस कंपनी के प्रतिनिधि बनकर कॉल करते हैं। इन लोगों ने ट्रू कॉलर पर कंपनियों और बैंकों के नाम से अपने-अपने नंबर सेव कर रखे हैं। इसलिए भी लोग इनके झांसे में आसानी से आ रहे हैं।
इन बातों को हमेशा रखें याद
- कभी भी एक क्लिक पर क्रेडिट कार्ड की लिमिट नहीं बढ़ती और न ही इस तरह से लोन की लिमिट बढ़ाई जा सकती है। कोई भी बैंक इस तरह फोन नहीं करता।
- क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने के लिए कई कंपनियां एसएमएस भेजती हैं लेकिन, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि मैसेज आने के बाद आप संबंधित बैंक से संपर्क जरूर करें, उसके बाद ही कोई एक्शल लें।
- किसी भी लोन की लिमिट बढ़ाने के लिए बैंक की अधिकृत एजेंसी है। यह एजेंसी बाकायदा पूरी कागजी प्रक्रिया करवाती है, जो भी एक क्लिक पर लोन लिमिट बढ़ाने का झांसा देता है वह झूठ ही है।
Updated on:
21 Jun 2023 01:09 pm
Published on:
21 Jun 2023 12:48 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
