19 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डकैत चन्दन गड़रिया का एनकाउंटर, प्रेमिका चंदा फरार

शनिवार को पुलिस ने चन्दन गड़रिया को करई के जंगलों में घेर लिया। पुलिस मुठभेड़ में तीस हजार का इनामी चन्दन गड़रिया ढेर हो गया।

3 min read
Google source verification

image

Gaurav Sen

Jan 30, 2016

ग्वालियर/शिवपुरी। शनिवार की सुबह शिवपुरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पिछले कुछ समय से शिवपुरी एसपी मो.युसुफ कुरैशी की टीम आतंक का पर्याय बन चुके चन्दन गड़रिया व उसके गिरोह के सदस्यों पर नजर बनाये हुये थी।

कुख्यात डकैत चन्दन गड़रिया को शिवपुरी पुलिस ने मार गिराया। शिवपुरी पुलिस एसपी मो. युसुफ कुरैशी के कुशल नेतृत्व में भौंती थाना क्षेत्र के करई खदान के पास बाबरी झोरा केंवया के जंगल में मार गिराने में सफलता हासिल की है। मारा गया चन्दन गड़रिया 30 हजार का इनामी डाकू था।

पुलिस अधीक्षक मो. युसूफ कुरैशी ने दी जानकारी में बताया की डकैत गिरोह के खोड़ चौकी क्षेत्र में होने की जानकारी उन्हें मुखबिर से मिली, इस सूचना के आधार पर पुलिस पार्टियों का गठन कर चिन्हित इलाके की घेराबंदी कराइ गई वे खुद भी इस ऑपरेशन को लीड कर रहे थे। जंगल में तड़के 4 बजे पुलिस को आग जलती नजर आई गिरोह संभवत: खाना पाक रहा था।

पुलिस ने गैंग को ललकारा तो डाकुओं में खलबली मच गई। डकैत चन्दन और उसके साथियों ने पुलिस पर फायर खोल दिया पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग की इस गोलीबारी में डकैत चन्दन गड़रिया जो की 30 हजार का इनामी था मारा गया चन्दन ही इस गिरोह का लीडर था। इसके साथी यानि की प्रेमिका चंदा व गिरोह के सदस्य मोके से अंधेरे का लाभ उठाकर जंगल में भाग निकलने में सफल रहे। पुलिस इस गैंग का पीछा कर रही है। मौके से पुलिस ने तीन बंदूकें और कारतूस के अलावा दैनिक उपयोग की बस्तुएं भी बरामद की हैं। यहाँ कुछ बैग भी मिले हैं। डकैत चन्दन के पास से 12 बोर रायफल मिली है जबकि 2 बंदूकें भी बरामद की गई हैं।

चंदन के शव के साथ एंकाउन्टर टीम

जंगल में सर्चिंग करते जवान

चन्दन गड़रिया और प्रेमिका चंदा

चंदन के एन्काउंटर के बाद भी गड़रिया गिरोह का खौफ खत्म हो गया यह कहना सही नहीं होगा क्योंकि चंदन की प्रेमिका चंदा को भी खूंखार माना जाता है। चंदा बन्दूक चलानें में माहिर है। संभावनायें है कि चंदा गिरोह के बाकी साथियों के साथ नया गैंग तैयार कर सकती है।


बता दें की 13 जनवरी बुधवार को चंदन गड़रिया गिरोह और पुलिस के बीच अमोला के जंगल में मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में पुलिस को 10-10 हजार के तीन इनामी डकैतों को पकडऩे में तो सफलता प्राप्त हुई थी, लेकिन गिरोह का सरगना चंदन व चंदा गड़रिया भाग निकलने में सफल हो गया था।

शिवपुरी पुुलिस की दो टीमों के करीब 20 सदस्य कई दिनों से चंदन गड़रिया के मूवमेंट पर नजर रखे हुए थे। मुखबिर की सूचना मिलते ही दोनों टीमें करई के जंगलों में पहुंची व पुलिस नें मुठभेड़ में चंदन गड़रिया को मार गिराया। मौके पर एक व्यक्ति की लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त चंदन गड़रिया के रूप में हुई। गैंग के बाकि के सदस्य फरार है। जिनकी संख्या 4-5 के बीच है। पुलिस की सर्चिंग पूरे जंगल में जारी है।
शिवपुरी पुलिस अधिक्षक मो. युसुफ कुरैशी


ये भी पढ़ें

image