17 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इराक, अफगानिस्तान से आ रहा 1600 रुपए किलो का खजूर, तुरंत देता है एनर्जी

इंस्टेंट एनर्जी देता है खजूर, लाल खजूर सस्ता, काला होता है महंगा, इराक-अफगान से भी आ रहा खजूर

less than 1 minute read
Google source verification
dates.png

इंस्टेंट एनर्जी देता है खजूर

ग्वालियर. बाजार में इन दिनों खजूर की पूछ-परख खासी बढ़ी हुई है। खजूर इंस्टेंट एनर्जी देता है। यही कारण है रमजान के पाक महीने में इफ्तार के लिए अधिकांश लोग खजूर का ही उपयोग करते हैं। बाजार में इरान, इराक, अफगानिस्तान, जार्डन, सऊदी अरब जैसे देशों के 50 किस्म के खजूर मिल रहे हैं। इनकी कीमत 100 रुपए से शुरू होकर 1600 रुपए प्रति किलो तक है।

खजूर कारोबारियों की मानें तो रोजाना 500 किलो अधिक खजूर की बिक्री हो रही है। रमजान के महीने में नरम खजूर की बिक्री अधिक होती है। इसके साथ ही खजूर में न्यूट्रीन भी ज्यादा होता है।

डायटीशियन सीमा राणा के अनुसार खजूर इंस्टेंट एनर्जी प्रदान करता है। यह एक तरह से कंपलीट फूड की तरह काम करता है। इसमें कैलोरी मैग्नेशियम, प्रोटीन, कॉपर भी पर्याप्त मात्रा मिल जाता है जिसके चलते इसे खाने के कुछ सेकंड बाद ही एनर्जी मिलने लगती है। पूरे दिन भूखा रहने के बाद इसी वजह से रमजान के दिनों में रोजे खोलते समय हल्के फूड के रूप में खजूर लिया जाता है।

खजूर कारोबारी विवेक जैन ने बताया कि खजूर का मार्केट नवंबर से मार्च तक चलता है। खजूर लाल और काले किस्म में आता है। लाल खजूर इराक और काले खजूर इरान, सऊदी अरब जैसे देशों से आते हैं। दोनों के स्वाद में अलग होते हैं। काले खजूर में न्यूट्रीन ज्यादा होता है। इसलिए लाल खजूर का रेट कम और काले खजूर का रेट ज्यादा होता है। मार्केट में सऊदी अरब से आने वालेे अजवा और जार्डन मेजदुल खजूर की कीमत 1600 रुपए किलो तक है।