26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

3 घंटे तक गैस का रिसाव कर बहू का वीडियो बनाता रहा ससुर, लाइट जलाते ही हुआ ब्लास्ट, लोग समझे भूकंप आ गया..

Legacy Plaza blast: मोबाइल में मिला खतरनाक खेल का सबूत , फर्श पर सिलेंडर रखकर गैस निकालती दिखी महिला
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Sanjana Kumar

•

Updated: 3 Apr 2025, 12:35 PM IST

Legacy plaza blast Gwalior

Legacy plaza blast Gwalior: सीसीटीवी कैमरा में सिलेंडर ले जाते दिखे रंजना और उसका रिश्ते का ससुर अनिल जाट.

Legacy Plaza blast: लेगेसी प्लाजा के फ्लैट एल-1 में मंगलवार रात रंजना राणा और उसके चचिया ससुर अनिल जाट ने करीब 3 घंटे तक रूक, रूक कर एलपीजी सिलेंडर से गैस उड़ाई थी। दोनों की खतरनाक सनक का सबूत अनिल के मोबाइल फोन में रेकार्ड वीडियो में मिला है। इसमें दिखा है रंजना गैस सिलेंडर लेकर जमीन पर बैठी है और उसके नोजल में लोहे की रॉड लगाकर गैस निकाल रही है। फोन की गैलरी से दोनों की हरकतों के कुल 23 वीडियो मिले हैं।

सीसीटीवी फुटेज में बड़ा खुलासा

उधर इमारत के सीसीटीवी के एक फुटेज में रंजना और अनिल वीडियो बनाने के लिए गैस सिलेंडर लादकर ले जाते हैं। अनिल गैस सिलेंडर को कंधे पर रखकर ले जा रहा था, जबकि रंजना हाथ में सफेद रंग का बैग लिए थी। अपने साथ इमारत में रहने वाले 63 परिवारों की जान खतरे में डालने के सबूत मिलने के बाद पुलिस ने देर रात रंजना और अनिल पर ज्वलनशील पदार्थ से मानव जीवन को संकट में डालने का केस दर्ज किया है।

रंजना का ससुर लगता है अनिल जाट

सनकी खेल का खुलासा होने पर अब रंजना राणा और अनिल जाट दोनों सिलसिलेवार पूरी घटना बता रहे हैं रंजना (38) पत्नी संजू राणा ने पुलिस को बताया, लिगेसी प्लाजा में उसके दो फ्लैट सातवीं मंजिल पर बी -3 और फर्स्ट फ्लोर पर एल-1 है। अनिल जाट रिश्ते में उसका ससुर लगता है। पांच, छह साल से अनिल से उसका मेलजोल है। अनिल ही घर खर्च के लिए उसे पैसा देता है। अक्सर उसके वीडियो बनाता है।

लोहे की रॉड से निकाल रहा था गैस

4 मार्च की रात 10 बजे करीब सातवींं मंजिल पर उसके फ्लैट पर आया था। उसने सिलेंडर से गैस निकालने का वीडियो बनाने की बात रखी थी। फिर दोनों फर्स्ट फ्लोर पर एल-1 फ्लैट में आ गए। यहां अनिल ने सिलेंडर से गैस निकालने के लिए लोहे की रॉड दी। सिलेंडर के नोजल में लगाकर गैस निकाली तो हाथ ठंडे हो गए। अनिल पूरी तैयारी से आया था। उसने दस्ताने पहनने को दिए। कुछ वीडियो कम रोशनी में बनाए, फिर अनिल ने तेज लाइट में वीडियो शूट करने को कहा। उसने एलइडी हैलोजन के तार बोर्ड में लगाए तो धमाका हो गया, कमरे में आग लग गई।

हसंते हुए वीडियो बना रही थी


4 मार्च की रात रंजना के घर आया था। रंजना मुझे दूसरे फ्लैट पर ले आई। मैंने कहा रंजना तुम सिलेंडर से गैस निकालो मैं वीडियो बनाऊंगा। रंजना के पास कई साल से आना जाना है। अक्सर रंजना के वीडियो बनाता था। इसलिए उसे एतराज नहीं था। मैंने रंजना को लोहे की रॉड दी। वह हंसते हुए गैस निकाल रही थी मैं उसका वीडियो बना रहा था। कुछ वीडियो कम रोशनी में शूट किए फिर उजाला ज्यादा करने के लिए मैंने बोर्ड में हैलोजन के तार लगाए तो विस्फोट हो गया। कुछ समझ में नहीं आया कि आखिर क्या हुआ है। मेरा मोबाइल भी वहीं पड़ा रह गया।
( जैसा अनिल (23) कप्तानसिंह राणा निवासी मुरार ने पुलिस को बताया )


डाॅक्टर ने बताए 48 घंटे गंभीर

पुलिस के मुताबिक विस्फोट की चपेट में आए अनिल की हालत ज्यादा गंभीर है। रंजना की हालत में कुछ सुधार तो दिखा है। हालांकि चिकित्सकों का कहना है दोनों के लिए 48 घंटे गंभीर है। उसके बाद ही उनकी स्थिति के बारे में कुछ कहा जाएगा।

कंधे पर सिलेंडर लादकर जाता दिखा


अनिल और रंजना 4 मार्च की रात सिलेंडर से गैस उड़ाने का वीडियो बनाने के लिए पूरी तैयारी से गए थे। लिगेसी प्लाजा के फर्स्ट फ्लोर पर लगे सीसीटीवी में रात 10: 39 बजे के फुटेज में अनिल गैस सिलेंडर को कंधे पर रखकर जाता दिखा है। रंजना उसके आगे बैग लेकर चल रही थी। इसके करीब साढ़े तीन घंटे बाद फ्लैट में धमाका हो गया।

सनकपन की पूछताछ होगी


ससुर और बहू ने खतरनाक वीडियो बनाकर अपनी और दूसरों की जान खतरे में क्यों डाली। उनसे पूछताछ में पता चलेगा। फिलहाल दोनों की हालत गंभीर है। ज्वलनशील पदार्थ से मानव जीवन को सकंट में डालने के लिए दोनों पर केस दर्ज किया है।
-हरेन्द्र शर्मा, गोला का मंदिर थाना टीआई

ये भी पढ़ें: एमपी समेत 6 राज्यों का मोस्ट वांटेड तामराज गिरफ्तार, आसाराम के खिलाफ बोलने वालों की लेता था जान