mp news: मध्यप्रदेश के ग्वालियर में 17 साल की एक नाबालिग लड़की मम्मी व बहन को बेहोश कर घर से जेवरात व कैश लेकर बॉयफ्रेंड के साथ भाग गई। जब दवा का असर कम हुआ और मां को होश आया तो घर का पूरा सामान बिखरा हुआ था और बेटी गायब थी तब मां को समझ आया कि बेटी घर से भाग गई है। जो लड़की घर से भागी है उसकी 6 दिन पहले ही सगाई हुई थी। मामला गोला का मंदिर थाना इलाके का है।