14 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भयानक : इस शहर में बह रहा तेजाबी पानी, लोगों की जिंदगी में घुल रहा है धीमा जहर

भयानक : इस शहर स्वर्ण रेखा में बह रहा तेजबी पानी, लोगों की जिंदगी में घुल रहा है धीमा जहर

2 min read
Google source verification
gwalio city

भयानक : इस शहर में बह रहा तेजाबी पानी, लोगों की जिंदगी में घुल रहा है धीमा जहर

ग्वालियर। शहर की जीवन रेखा कही जाने वाली स्वर्ण रेखा नदी को प्रदूषित करने वाली पांच फैक्ट्रियों को सील करने के बाद नगर निगम दूसरी अन्य फैक्ट्रियों पर कार्रवाई करना भूल गई है। जिससे गिरवाई नाके पर स्थित दूसरी फैक्ट्रियों का तेजाबी पानी आज भी स्वर्ण रेखा नदी और तारागंज के नाले में जा रहा है।

बीते दिनों जिन फैक्ट्रियों पर नगर निगम ने ताले लगाकर सील की थीं, उनको खुलवाने के लिए राजनैतिक स्तर पर प्रयास तेज हो गए हैं। क्षेत्रीय रहवासियों की शिकायत पर पत्रिका टीम ने जब निगम द्वारा की गई कार्रवाई का रियल टेस्ट किया तो पता चला कि तारागंज क्षेत्र में गिरवाई क्षेत्र से आने वाले नाले में प्रदूषित पानी को साफ तौर पर देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: परिवार ने छोड़ दी थी इस शख्स के बचने की उम्मीद, फिर हुआ चमत्कार, ग्वालियर का पहला केस

क्षेत्र के लोगों ने कहा

वहां के लोग बताते हैं कि अगर प्रदूषित पानी बहाने वाली सभी फैक्ट्रियां बंद कराई जातीं तो यह पानी नाले में नहीं आता लेकिन चार दिन बाद भी नाले में प्रदूषित पानी के बहाव ने यह साबित कर दिया कि निगम द्वारा की गई कर्रवाई खानापूर्ति तक की सीमित थी। जहरीली हो सकती हैं सब्जियांप्रदूषित पानी स्वर्ण रेखा से होते हुए जलालपुर, अक बरपुर आदि गांवों तक जाता है। अगर निगम इसकी रोक करे तो यहां उगने वाली सब्जियां जहरीली होने से बचाई जा सकती हैं।

यह भी पढ़ें: यह महिला करती थी ऐसा काम,पकड़ते ही बताई सच्चाई और खोल दिया पूरा राज

गंदगी से पटे हैं नाले
गिरवाई क्षेत्र में फैक्ट्रियों पर निगम की कार्रवाई एक खानापूर्ति थी। गंदगी के फोटो देखकर साफ देखा जा सकता है कि नालों में अब भी गंदगी और गंदा पानी बहाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें: अपनी ही नगर सरकार की कमियां गिनाईं तो सभी रह गए सन्न, लगाए जनता का पैसा बर्बाद करने के आरोप

नहीं रुका
पांच फैक्ट्रियों पर कार्रवाई के बाद भी क्षेत्र में गंदे पानी को खुले और कच्चे नाले में छोड़ा जा रहा है। जिससे क्षेत्र में बोरिंग का पानी खराब हो रहा है। अफसरों को यह जानकारी है।
राकेश माहौर, सभापति नगर निगम

करेंगे कार्रवाई
फैक्ट्रियों हम लगातार क्षेत्र में नाले के पानी की निगरानी करा रहे हैं। जिन फैक्ट्रियों का प्रदूषित पानी नाले में बहाया जा रहा है। उनके खिलाफ हम जल्द ही कार्रवाई करेंगे।
सतपाल सिंह चौहान, स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम

सांठगांठ का खेल
पहले भी उन फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की गई थी। उस दौरान भी निगम अफसरों से उनकी सांठगांठ हो गई थी। इसके बाद फिर से यह फैक्ट्रियों चालू हो गईं और शहर के नालों में प्रदूषित पानी आज भी बहाया जा रहा है।
कृष्णराव दीक्षित, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम