
चौपाटी में मिलेगा लजीज और हाइजेनिक फूड, बच्चों के लिए बनाया किड्स प्ले एरिया
ग्वालियर.
यदि आप अलग माहौल में स्ट्रीट फूड लेने के शौकीन हैं तो आपके लिए चौपाटी बनकर तैयार है, जो फेस्टिव सीजन में शुरू होगी। यहां आप अपने परिवार को हाइजेनिक फूड खिलाने के साथ क्वालिटी टाइम भी दे पाएंगे। स्मार्ट सिटी की ओर से इसे बहुत ही खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया गया है। चौपाटी में कुल 51 दुकानें हैं, जहां शहरवासी चाइनीज, इटेलियन, इंडियन स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकेंगे। यहां आपको अलग वैरायटी मिलेगी। बच्चों के लिए यहां किड्स प्ले एरिया भी बनाया गया है। ग्रीनरी और सिटिंग एरिया भी अच्छा दिया गया है।
60 दिन चैलेंज परियोजना में तैयार हुई चौपाटी
फूलबाग की सुंदरता और बढ़ाने के लिए अत्याधुनिक स्ट्रीट फूड हब का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। इसे स्मार्ट सिटी ने महज 60 दिन चैलेंज परियोजना के तहत रेडी किया है। स्ट्रीट फूड हब में आने वाले लोगों को कई तरह की सुविधाएं मिलेंगी। दुकानों पर ग्राहकों और कर्मचारियों के लिए हैंड वॉश सुविधा रहेगी और पीने के लिए भी स्वच्छ पानी उपलब्ध होगा। वातावरण को स्वच्छ और आकर्षक बनाने के लिए हरियाली और बच्चो के खेलने के लिए भी प्रबंध किए गए हैं।
इसका मिलेगा स्वाद
चौपाटी में शहरवासियों को अनेक प्रकार के स्ट्रीट फूड मिलेंगे। इनमें चाट, पानीपूरी, चाऊमीन, चिली पोटेटो, मंचूरियन, फ्रॉयड राइस, पावभाजी, छोले भटूरे, छोटे कुल्चे, ब्रेड मटर, फ्रंच फ्राइज, फ्लेवर्ड मिल्क, कुल्फी, आइसक्रीम आदि शामिल रहेंगे। चौपाटी दोपहर से देर रात तक ओपन रहेगी।
चौपाटी में खास
- किड्स प्ले एरिया
- कनवीनिएंट कुकिंग शेल्फ
- हाईजेनिक किचन एरिया
- पाथवे
- हेरिटेज लैम्प्स
- सीटिंग एरिया
- ग्रीन लैंडस्केप
वर्जन
शहरवासियों को जल्द ही आधुनिक चौपाटी सौगात के रूप में मिलने जा रही है। इसे हमने मेट्रो सिटीज की चौपाटी की तर्ज पर तैयार किया है। पूरे एरिये को हमने मानक अनुसार बनाया है। यहां प्रकाश व्यवस्था व सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। किड्स प्ले एरिया, सिटिंग एरिया, ग्रीन एरिया, पाथवे खास आकर्षण का केन्द्र हैं। निर्माण कार्य हमारे द्वारा पूरा कर दिया गया है।
जयंति सिंह, सीईओ, स्मार्ट सिटी
Published on:
09 Oct 2021 11:21 am

बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
