ग्वालियर

डेंगू 200 पार… इस सीजन में पहली बार 16 मरीज आए

इधर सर्वे- फोगिंग अब भी सिर्फ संक्रमित के घर तक ही

2 min read
डेंगू 200 पार... इस सीजन में पहली बार 16 मरीज आए

ग्वालियर. डेंगू का खतरा अब दिनों दिन बढ़ता ही जा रहा है। सीजन में पहली बार जिले में सबसे ज्यादा डेंगू के मरीज बढकऱ 16 शनिवार को निकले है। शनिवार को यह सभी मामले शहर के विभिन्न क्षेत्रों के है। डेंगू में अब बच्चों की संख्या भी तेजी से बढऩे लगी है। अगर यही रफ्तार रही तो अक्टूबर के पहले पखवाड़े में 30 से 35 के पार संख्या पहुंच सकती है। इधर डेंगू की संख्या बढ़ते ही स्वास्थ्य विभाग ने कोई विशेष इंतजाम नहीं किए है। तीन दिनों के लिए निजी कॉलेजों से आई नर्सिंग छात्र- छात्राएं भी वापस अपने कॉलजों को चली गई है। इससे अब स्वास्थ्य विभाग की टीमें सिर्फ उन्हीं घर तक मुश्किल से पहुंच रही है। जिनके घर डेंगू निकल रहा है। जबकि जानकारों का कहना है कि डेंगू के मरीज अब बढ़ेंगे। इसी महीने डेंगू से एक बच्ची की मौत भी हो चुकी है। वहीं अब तक डेंगू के 223 मरीज सामने आ चुके है।
इन क्षेत्रों में निकला डेंगू
जलालपुर रोड निवासी 53 वर्षीय युवक, जेएएच कैंपस निवासी 28 वर्षीय युवती, मामा का बाजार निवासी 45 वर्षीय महिला, ट्रांसपोर्ट नगर निवासी 32 वर्षीय युवती, डीडी नगर निवासी 22 वर्षीय युवती, गुढ़ा गुढी का नाका निवासी 20 वर्षीय युवक, प्रेम नगर पीएचई कॉलोनी निवासी 3 वर्षीय बच्चा, गुढ़ा गुढ़ी का नाका निवासी 5 वर्षीय बच्चा, आनंद नगर निवासी 16 वर्षीय युवक, कंपू निवासी 62 वर्षीय युवक, भितरवार निवासी 3 वर्षीय बच्चा, केन्द्रीय विद्यालय -1 कैंपस में 9 वर्षीय बच्चा, पिंटो पार्क आदर्श नगर निवासी 14 वर्षीय बच्चा, मुरार निवासी 11 वर्षीय बच्ची, चेतकपुरी निवासी 15 वर्षीय बच्ची और आनंद नगर निवासी 17 वर्षीय बच्चा शामिल है।
मुरार और लश्कर में तेजी से बढ़ा
शहर में वैसे तो डेंगू के मरीज सामने आने लगे है। लेकिन सबसे ज्यादा क्षेत्र मुरार और लश्कर में असर देखने को मिल रहा है। इसमें शहर का हॉट क्षेत्र भिंड रोड़ भी शामिल हो गया है। जहां पिछले वर्ष दीनदयाल नगर, शताब्दीपुरम, आदित्यपुरम, पिंटो पार्क, गोले का मंदिर क्षेत्र ज्यादा थे। वहीं इस वर्ष भी धीरे- धीरे यह बढऩे लगा है। वहीं थाटीपुर क्षेत्र के अलावा गुढा गुढी का नाका, नाका चंद्रवदनी आदि क्षेत्र में भी यह बढऩे लगा ह।
15 तक मरीज इन वार्डो में
- वार्ड 58- 15
- वार्ड 18- 15
- वार्ड 52- 15
इस तरह बढ़ रहा ड़ेंगू
-1 सितंबर- 4
- 2 सितंबर- 6
- 3 सितंबर- 3
- 4 सितंबर- 2
- 5 सितंबर- 10
- 6 सितंबर- 6
- 7 सितंबर- 1्र
- 8 सितंबर- 4
- 9 सितंबर- 10.
- 10 सितंबर- 3
- 11 सितंबर- 0
- 12 सितंबर- 14
- 13 सितंबर- 1
- 14 सितंबर- 5
- 15 सितंबर- 13
- 16 सितंबर- 11
- 17 सितंबर- 9
- 18 सितंबर- 6
- 19 सितंबर- 1
- 20 सितंबर- 5
- 21 सितंबर- 10
- 22 सितंबर- 7
- 23 सितंबर- 16
इनका कहना है
लोगों को जागरुक होना पड़ेगा। पानी की साफ सफाई खुद ही रखना होगी। सिंतबर और अक्टूबर में डेंगू बढ़ता है। हमारी टीम छुट्टी वाले दिन भी घर घर पहुंच रही है। हम लोग पूरा प्रयास कर रहे है। जिससे डेंगू की रोकथाम हो सके।
डॉ. विनोद कुमार दोनेरिया, मलेरिया अधिकारी

Published on:
24 Sept 2023 07:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर