ग्वालियर. कोविड-19 के कारण कई लोग तनाव का शिकार होने लगे हैं। इसका इलाज करना एक चुनौती है, जिसका समाधान सरल योग, ध्यान को प्रतिदिन करने से किया जा सकता है। साथ ही व्यायाम और सूर्य नमस्कार जैसी योग विधियों से श्वसन तंत्र के साथ शरीर के प्रतिरक्षा तंत्र को भी मजबूत किया जा सकता है। यह बात स्पेन की डॉ. सेंड्रा ने कही। वह जीवाजी यूनिवर्सिटी में 'कोविड-19 आउटब्रेक' विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय वेबिनार में बोल रही थीं। इस अवसर पर जेयू की कुलपति प्रो. संगीता शुक्ला, प्रो. जीबीकेएस प्रसाद, डॉ. केशव सिंह, डॉ केके सिजोरिया और डॉ.कविता सिंह आदि लोग मौजूद रहे।