ग्वालियर

37 मिलावटखरों पर लगाया 26.55 लाख का जुर्माना, तहसीलदार करेंगे वसूली

अपर कलेक्टर एचबी शर्मा ने 37 मिलावटखरों पर 26 लाख 55 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि इनसे जुर्माने की राशि वसूल की जाए। जो राशि जमा नहीं करते हैं, उनकी संपत्ति कुर्क की जाए।

less than 1 minute read
Jul 25, 2023
37 मिलावटखरों पर लगाया 26.55 लाख का जुर्माना, तहसीलदार करेंगे वसूली

ग्वालियर. अपर कलेक्टर एचबी शर्मा ने 37 मिलावटखरों पर 26 लाख 55 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि इनसे जुर्माने की राशि वसूल की जाए। जो राशि जमा नहीं करते हैं, उनकी संपत्ति कुर्क की जाए।

दरअसल खाद्य विभाग ने शहर सहित जिले में मिलावट का कारोबार करने वाले डेयरी संचालक, होटल संचालक, किराना स्टोर सहित अन्य खाद्य सामग्री बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की थी। भोपाल की लैब से रिपोर्ट आने के बाद जो मानव जीवन के लिए खतरना थे, उनके खिलाफ न्यायालय में परिवाद पेश किया गया, जो अमानक थे, उनके खिलाफ जुर्माने के लिए एडीएम के यहां सुनवाई की गई। मिलवाट का कारोबार करने वालों के खिलाफ सुनवाई के बाद जुर्माना लगाया गया है। जुलाई में 26.55 लाख रुपए जुर्माना लगा है। ज्ञात है कि छह महीने में 42 लाख से अधिक का जुर्माना लगा चुका है, लेकिन आठ लाख रुपये ही वसूल कर सके हैं। जो जुर्माना लगाया था, वह भी कोर्ट से घट गया है। तहसीलदारों ने भी वसूली को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई है।

Published on:
25 Jul 2023 11:07 am
Also Read
View All

अगली खबर