
ग्वालियर से इन तीन शहरों के लिए हर रोज मिलेगी प्लाइट, ये रहेगी टाईमिंग बुक करें टिकट
ग्वालियर। मुंबई, दिल्ली और इंदौर के साथ अब हैदराबाद, जम्मू, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए भी शहर से जल्द फ्लाइट उड़ान मिलेंगी, इसकेलिए निजी एयरलाइंस स्पाइसजेट ने मंजूरी दे दी है। इन शहरों के लिए 15 अप्रैल से 15 मई के बीच तीन फ्लाइट शुरू होंगी, जो प्रतिदिन यहां से उड़ान भरेंगी। शहरों को सस्ती हवाई सेवा से जोडऩे वाली प्रधानमंत्री की उड़ान योजना के तहत निजी कंपनियों ने रुचि दिखाई है, इसके लिए जेट एयरवेज, इंडिगो और स्पाइसजेट के प्रतिनिधि काफी समय से संपर्क में थे। दूसरे बड़े शहरों के लिए फ्लाइट मिलने से ग्वालियर के साथ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा।
यह रहेगा फ्लाइट का समय
स्पाइसजेट की टीम ने देखीं व्यवस्थाएं
स्पाइसजेट की टीम यहां से अपनी फ्लाइट शुरू करने के लिए काफी समय से राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल के डायरेक्टर के संपर्क में थी। कंपनी की टीम बुधवार को यहां आई और दिनभर टर्मिनल की व्यवस्थाएं देखने के बाद अपनी तीन फ्लाइट यहां से शुरू करने की मंजूरी दी। इससे करीब डेढ़ महीने पहले कंपनी के कुछ प्रतिनिधियों ने ग्वालियर में रहकर बड़े होटलों एवं मालनपुर और बानमोर औद्योगिक क्षेत्र में सर्वे किया था।
केंद्रीय मंत्री तोमर आज करेंगे शुभारंभ
उड़ान योजना के अंतर्गत शुरू होने जा रही विमान सेवा का शुभारंभ चैंबर ऑफ कॉमर्स में 1 मार्च को दोपहर 1.30 बजे केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर करेंगे। इस मौके पर स्पाइसजेट एयरवेज के चैयरमेन अजय सिंह विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
एयरपोर्ट पर सुविधाओं पर जोर
निजी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए इन दिनों एयरपोर्ट पर सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। कैंपस में कैंटीन को नया रूप दिया जा रहा है, यहां खाने-पीने की सभी सामग्री मिल सके, इसके लिए भी प्रयास किए जा रहे हैं। एयरपोर्ट की बिल्डिंग की रंगाई-पुताई कर आकर्षक रूप दिया जा रहा है, पार्किंग और मुख्य द्वार पर भी कई कार्य होने हैं।
जेट एयरवेज ने भोपाल के लिए दिखाई रुचि
ग्वालियर से भोपाल तक फ्लाइट चलाने के लिए जेट एयरवेज ने रुचि दिखाई है, इसके लिए पूर्व में राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल के डायरेक्टर से जेट एयरवेज के प्रतिनिधियों ने संपर्क किया था, लेकिन अभी इसे शुरू करने संबंध में बात आगे नहीं बढ़ी है। अगर जेट एयरवेज भी यहां आ जाती है तो भोपाल के लिए भी फ्लाइट मिल जाएगी।
अभी तक एक ही फ्लाइट थी : काफी समय से ग्वालियर से केवल एक ही फ्लाइट चल रही है। यह फ्लाइट ग्वालियर से इंदौर, मुंबई और दिल्ली जाती है। अब तीन फ्लाइट मिलने से यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
सफल हुआ प्रयास
एयरपोर्ट पर फ्लाइट बढ़ाने के लिए काफी समय से प्रयास किए जा रहे हैं। अब स्पाइसजेट ने अपनी तीन फ्लाइटें यहां से शुरू करने के लिए मंजूरी दे दी है। यह तीनों फ्लाइट 15 अप्रैल से 15 मई के बीच शुरू हो जाएंगी।
वसीम अहमद अंसारी, डायरेक्टर, राजमाता विजयाराजे सिंधिया टर्मिनल
Published on:
01 Mar 2019 11:29 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
