5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दीपावली में बिक गए 60 लाख से अधिक के फूल, अब भी डिमांड, या हैं फूलों के दाम

मौसम सर्द होते ही बढ़ गई फूलों की आवक,गुलाब 10 तो गेंदा की हर रोज हो रही 20 क्विंटल आवक

less than 1 minute read
Google source verification
ghazipur-flower-market.jpg

flower

ग्वालियर। इन दिनों गुलाब से लेकर गेंदा फूल की जमकर आवक हो रही है। यही कारण है कि लक्ष्मीगंज स्थित थोक सब्जी मंडी में फूलों की हर रोज करीब 35 क्विंटल से अधिक फूलों की आवक हो रही है। मौसम सर्द होते ही फूलों की फसल आना शुरू हो जाती है। दीपावली पर्व पर फूलों की खास मांग रहती है, यही कारण है कि इस बार 60 लाख रुपए से अधिक के फूल बिक गए। फूलों के थोक कारोबारियों की मानें तो नवरात्र से लेकर दीपावली तक फूलों की जमकर बिक्री होती है। इसके बाद सहालग सीजन में भी इनकी बिक्री बढ़ जाएगी।

ये हैं फूलों दाम

सफेद सेवंती थोक भाव 80 रुपए, फुटकर भाव 150 रुपए, रोजाना आवक 4-5 क्विंटल

गुलाब थोक भाव 100-120 रुपए, फुटकर भाव 250 रुपए, रोजाना आवक 10-12 क्विंटल

रजनीगंधा थोक भाव 200-250 रुपए, फुटकर भाव 300 रुपए, रोजाना आवक 1.5-2 क्विंटल

लाल और पीला गेंदा थोक भाव 50 रुपए, फुटकर भाव 80 रुपए, रोजाना आवक 20-30 क्विंटल

दीपावली पर खूब रही डिमांड

लक्ष्मीगंज थोक मंडी के फूल कारोबारी जितेन्द्र सिंह कुशवाह और हेतराम सिंह कुशवाह ने बताया कि इस बार दीपावली पर्व पर फूलों की अच्छी डिमांड रही। नवरात्र से लेकर दीपावली तक फूलों की आवक भी भरपूर रही। आने वाले दिनों में सहालग के सीजन में फूलों की मांग फिर से बढ़ जाएगी