
सीताराम येचुरी और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह बोले सीएए और एनआरसी का विरोध जरूरी
ग्वालियर। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 फरवरी को शहर के फूलबाग में दोपहर एक बजे आमसभा का आयोजन किया गया। इस सभा को पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव, माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए सीताराम येचुरी ने कहा कि आज देश में आगे के लिए बड़ा ही खतरनाक रास्ता है। आज देश की भाजपा सरकार को छह साल हो चुके है लेकिन देश में आज युवा भारी संख्या में बेरोजगार है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस वर्किग कमेटी ने जहां सीएए,एनपीआर और एनआरसी का विरोध किया है। वहीं मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार ने इन तीनों बिन्दूओं के खिलाफ है। इस बार विधानसभा में भी चर्चा होगी। साथ ही कमलनाथ सरकार ने भी इसका विरोध किया है। साथ ही कहा कि सीएए और एनआरसी में भी ऐसे दो बिन्दू है जिसका हम विरोध करते हैं।
इससे पहले माकपा के जिला सचिव अखिलेश यादव ने बताया कि साझी विरासत-सांझी हिफाजत के नाम पर यह आमसभा आयोजित की जा रही है। इस सभा में माकपा पोलिट ब्यूरो की सदस्य सुभाषिनी अली, भाकपा के प्रदेश सहायक सचिव अजित जैन, भाकपा माले के विनोद रावत, माकपा के राज्य सचिव जसविंदर सिंह, लोकतांत्रिक जनता दल के प्रदेश महासचिव स्वरुप नायक सहित अन्य नेता ने भी संबोधित किया। साथ ही हजारों की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में पहुंचे।
Published on:
20 Feb 2020 03:48 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
