3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गरीब बच्चों की परेशानी दूर कर पेश कर रहे दोस्ती की मिशाल

गरीब बच्चों की परेशानी दूर कर पेश कर रहे दोस्ती की मिशाल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Parmanand Prajapati

•

Updated: 4 Aug 2019, 11:20 AM IST

गरीब बच्चों की परेशानी दूर कर पेश कर रहे दोस्ती की मिशाल

गरीब बच्चों की परेशानी दूर कर पेश कर रहे दोस्ती की मिशाल


ग्वालियर.सुख में हजारों लोग साथ होते हैं, लेकिन विपत्ति के समय जो मददगार बने वही सच्चा दोस्त होता है। सच्ची दोस्ती वही है जो दुख के समय काम आए। भगवान श्रीकृष्ण के सच्चे मित्र सुदामा पर संकट आया तो भगवान ने सब कुछ छोडक़र मित्र की मदद की। ऐसे ही सच्ची दोस्ती निभा रहे हैं दो पुराने दोस्त विनोद सिंह तोमर और सौरभ सिंह चौहान, जिन्होंने अपनी दोस्ती निभाने के साथ गरीब बच्चों को भी दोस्त बनाकर उनकी मदद करने को जीवन का लक्ष्य बना लिया है।

पुराने दोस्त विनोद सिंह तोमर और सौरभ सिंह चौहान ने एक्सपोज से चर्चा के दौरान बताया कि वह २५ वर्ष से अपनी दोस्ती को कायम रखे हुए हैं। स्कूल एवं कॉलेज की पढ़ाई उन्होंने साथ में की है। इस दौरान उन्होंने कई बच्चों को सुविधाओं के अभाव में परेशान होते देखा है, इसलिए उन्होंने अपनी दोस्ती बरकरार रखते हुए गरीब बच्चों को अपना दोस्त बनाकर उनकी हर संभव मदद करने का संकल्प लिया। दोनों दोस्त मिलकर गरीब बच्चों को शिक्षित करने के साथ उन्हें जरूरत की सामग्री उपलब्ध कराते हैं। वह त्योहार और अपना जन्म दिन भी गरीब बच्चों के बीच ही मनाते हैं, जिससे उनके साथ गरीब बच्चों को भी खुशियां मिलती हैं। विनोद सिंह ने बताया कि एक बार वह सडक़ दुर्घटना में घायल हो गए थे, उस समय उनके पास उपचार कराने के लिए पर्याप्त पैसे नहीं थे, तब सौरभ ने अपनी बाइक बेचकर पैसों का इंतजाम किया और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराकर बेहतर उपचार कराया। दोनों दोस्तों पर जब कोई संकट आता है तो वह एक दूसरे की मदद के लिए सब कुछ करने को तैयार रहते हैं। वह अपनी दोस्ती को बरकरार रखने के लिए गरीब बच्चों को दोस्त बनाकर उनकी मदद करने का कार्य कर रहे हैं। वह जिस तरीके से गरीब बच्चों की मदद कर रहे हैं, उससे सभी लोग उनकी दोस्ती की सराहना करते हैं। उनके इस कार्य में परिजनों द्वारा भी पूरा सहयोग किया जाता है।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़