
30 मिनट के शो में देख सकेंगे आकाशगंगा, खगोलीय घटनाएं
ग्वालियर.
हर कोई यह जानने के लिए उत्सुक रहता है कि खगोलीय घटनाएं कैसे होती हैं। आकाश गंगा क्या है? दिन और रात कैसे होते हैं? इन सभी सवालों के जवाब अब तारामंडल में मिलेंगे। महाराज बाड़ा स्थित गोरखी में तारामंडल तैयार किया गया है, जिसमें जल्द ही 30-30 मिनट के दो शो प्रोजेक्टर के माध्यम से चलाए जाएंगे। इसमें सौर मंडल, आकाशगंगा, सूर्य, चंद्रमा आदि से जुड़े तथ्यों को दिखाया जाएगा। बच्चों को तारामंडल से जोडऩे के लिए स्मार्ट सिटी स्कूल्स से कॉन्टेक्ट करेगा। समय के साथ भीड़ बढऩे पर शो बढ़ाए जाएंगे। तारामंडल बनकर तैयार हो चुका है।
साइंटिस्ट के बारे में डिजिटल फॉर्म में जान सकेंगे
तारामंडल में मुख्य भाग के साथ विभिन्न गैलरी भी बनाई गई है, जिनके द्वारा विजिटर्स को अंतरिक्ष, खगोलीय शास्त्र और इससे जुड़े साइंटिस्ट के बारे में विस्तार से डिजिटल फॉर्म में जानने और समझने का मौका मिलेगा। तारामंडल और गैलरीज स्कूल के छात्रों को शिक्षित करने में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
तारामंडल की खासियत
तारामंडल 800 वर्ग फीट में तैयार है। इसमें रिक्लाइनर सीट लगी है, जिसकी संख्या 30 है। हॉल कम्प्लीटली साउंड प्रूफ है। विजिटर्स को सराउंड साउंड के साथ रियल टाइम एक्सपीरियंस मिलेगा। हॉल में 360 डिग्री व्यू दिया गया है। शो के दौरान रात में आकाश देखने जैसा प्रतीत होगा, जिसमें सभी ग्रह नजर आएंगे। यहां स्पेस सेंटर कंट्रोल रूम, रॉकेट के मॉडल भी लगाए गए हैं।
गैलरी में ये खास
1. ब्रह्मंड और सौरमंडल गैलरी- इस गैलरी में ब्रह्मंड के सृजन से लेकर वर्तमान खगोलीय स्थिति को विस्तृत रूप से दर्शाया गया है।
2. इसरो (इंडियन स्पेश रिसर्च आर्गेनाइजेशन) गैलरी- इसमें भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संघटन द्वारा किए गए कार्यों व अनुसंधानो का विवरण दिया गया है। साथ ही इसरो की प्रमुख उपलब्धियों को भी डिजिटल माध्यम से दर्शाया गया है।
3. हॉल ऑफ फेम गैलरी- अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले वैज्ञानिकों के बारे में विस्तार से बताया गया है।
4. अंतरराष्ट्रीय स्पेस गैलरी- वैश्विक स्तर पर किए जा रहे विभिन्न अनुसंधान, कार्य तथा मिशन और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से संबंधित जानकारी प्रदान की गई है।
5. अंतरिक्ष विज्ञान में भारतीय योगदान गैलरी- इस गैलरी में नक्षत्र, प्राचीन अंतरिक्ष खगोल शास्त्र के भारतीय योगदान और महत्व के बारे में बताया गया है।
वर्जन
प्रोजेक्टर के माध्यम से तारामंडल को दिखाया जाएगा और उसमे भ्रमण करने वाले ग्रहों की जानकारी दी जाएगी। बच्चे एवं बड़े खगोलीय घटनाक्रम को डिजिटल फार्म में देखने के साथ-साथ उनके बारे में विस्तृत जानकारी भी ले सकेंगे।
जयति सिंह, सीईओ, स्मार्ट सिटी
Published on:
13 Jul 2021 09:44 am
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
