
सालों बाद अधिक मास में मनेगा गंगा दशहरा,बन रहे है यह योग
ग्वालियर। ज्येष्ठ माह की शुक्ल पक्ष की दशमी को गंगा दशहरा का पर्व पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन गंगा का धरती पर हस्त नक्षत्र में अवतरण हुआ था। पुराणों के अनुसार इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व होता है। साथ ही इस दिन गंगा की विशेष पूजा-अर्चना भी की जाती है।
पंडित राधे महाराज ने बताया कि गंगा दशहरा का पावन पर्व 10 ज्योतिषीय योगों के संगम से बनता है। जिसमें वृषभ राशि में सूर्य हमेशा अधिक मास में ही भ्रमण करते हैं। इसके चलते पूर्वाहण व्यापिनी प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी के दिन यह पर्व 24 मई को मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दिन चंद्र कन्या में और सूर्य देव वृषभ राशि में रहेंगे। इस वर्ष गंगा दशहरे के दिन 10 में से सिर्फ 5 योग घटित हो रहे हैं।
सूर्य वृषभ राशि में होंगा प्रवेश
ज्योतिषाचार्य राघवेंद्र शर्मा के अनुसार ज्येष्ठ मास,शुक्ल पक्ष,दशमी तिथि,बुधवार,हस्त नक्षत्र,व्यती-पाद योग,गर-करण,आनंद योग, कन्या राशि में चंद्र और वृषभ राशि में सूर्य आदि योगों से दशहरा बनता है। गंगा दशहरा पर्व में कन्या राशि में चंद्र,वृषभ राशि में सूर्य की प्रधानता रहती है। इस वर्ष 24 मई को पूर्वाहण व्यापिनी प्रथम ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष दशमी के दिन चंद्र कन्या में और सूर्य वृषभ राशि में होंगे।
इसके कारण गंगा दशहरे का पर्व अधिक मास शुल्क पक्ष दशमी 24 मई को मनाना अच्छा है। साथ ही शुद्ध ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष दशमी तिथि 22 जून को सूर्य मिथुन राशि में एवं चंद्र तुला राशि में होने के कारण गंगा दशहरा के 10 महा योगों में सूर्य और चंद्रमा का वृषभ एवं कन्या राशि में भ्रमण न होने के कारण गंगा दशहरा का पर्व मलमास में 24 मई को मनाना ही शास्त्र सम्मत होगा।
इन दस योग का विशेष महत्व
शास्त्रों के मुताबिक ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष,दसवीं तिथि,बुधवार, हस्त नक्षत्र,व्यतीपत योग,गर करण,आनंद योग,कन्या राशि का चंद्रमा,वृषभ राशि का सूर्य। इन दस योगों में गंगा दशहरा मनाने का विशेष फल है।
मां गंगा का करें पूजन
गंगा दशहरा पर्व पर शहर में अलग-अलग स्थानों पर धार्मिक संस्थाओं द्वारा गंगा दशहरा पर्व मनाते हुए पूजन-महाआरती भी की जाएगी। जिसकी तैयारियां अभी से लोगों ने शुरू कर दी है। पंडित सतीश सोनी ने बताया कि श्रद्धालुगण इस दिन ब्रह़्म मुहूर्त में अभिषेक करेंगे। इसके बाद मां गंगे का श्रृंगार और शाम को महाआरती का आयोजन किया जाएगा।
Published on:
23 May 2018 02:20 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
