3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेएएच में व्यावसायिक कॉम्पलेक्स, सिरोल और गोला का मंदिर पर मैरिज गार्डन बनाएगा जीडीए

बजट में कई नए प्रोजेक्ट के सपने दिखाए गए हैं, लेकिन गत वर्ष जिन योजनाओं को बजट में शामिल किया गया था, वही पूरी नहीं हो पाईं हैं, उन्हें इस बजट में पूरा करने के दावे किए गए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Rahul Aditya Rai

•

Updated: 3 Mar 2020, 1:02 AM IST

जेएएच में व्यावसायिक कॉम्पलेक्स, सिरोल और गोला का मंदिर पर मैरिज गार्डन बनाएगा जीडीए

जेएएच में व्यावसायिक कॉम्पलेक्स, सिरोल और गोला का मंदिर पर मैरिज गार्डन बनाएगा जीडीए

ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष एंव संभागायुक्त एमबी ओझा ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 के लिए 360 करोड़ 98 लाख रुपए की आय एवं 321 करोड़ 18 लाख 33 हजार रुपए के व्यय का बजट पेश किया। इसमें 39 करोड़ 80 लाख 5 हजार रुपए का लाभ होने का अनुमान लगाया गया है। बजट में कई नए प्रोजेक्ट के सपने दिखाए गए हैं, लेकिन गत वर्ष जिन योजनाओं को बजट में शामिल किया गया था, वही पूरी नहीं हो पाईं हैं, उन्हें इस बजट में पूरा करने के दावे किए गए हैं। साथ ही जेएएच में तीन हजार वर्ग मीटर में व्यावसायिक कॉम्पलेक्स बनाने एवं शासन द्वारा भूमि माफिया से मुक्त कराई गई जमीन पर गोला का मंदिर और सिरोल में मैरिज गार्डन बनाने की घोषणा की गई है। बजट को जीडीए की साधारण सभा ने पास कर दिया। इस अवसर पर जीडीए सीईओ वीरेन्द्र कुमार ओझा, टाउन एंड कंट्री प्लानिंग संचालक बीके शर्मा आदि उपस्थित रहे।

2019 में 12 करोड़ का लाभ
जीडीए ने वित्तीय वर्ष 2019-20 में 42 करोड़ 70 लाख 85 हजार रुपए की आय की और 29 करोड़ 81 लाख 99 हजार व्यय किए। इस तरह 12 करोड़ 88 लाख 86 हजार रुपए का लाभ हुआ। सिटी सेंटर आवासीय योजना फिर बजट मेंसिटी सेंटर के सिरोल और महलगांव में करीब 110 बीघा भूमि में आवासीय योजना को गत वर्ष के बजट में शामिल किया गया था, लेकिन अभी तक इस पर काम नहीं हुआ। इस बार फिर इस योजना को बजट में शामिल किया गया है।

यह प्रोजेक्ट पुराने बजट में
शताब्दीपुरम योजना फेज-3 और 4 से लगी ग्राम मऊ, जमाहर, अकबरपुर, खालसा की 154 हैक्टेयर भूमि पर विकास योजना, मॉडल स्कीम 2, शताब्दीपुरम से पुरानी छावनी तक 40 मीटर मार्ग के दोनों ओर 200-2000 मीटर के क्षेत्र में आवासीय सह वाणिज्यिक योजना, शताब्दीपुरम से मुरैना झांसी बायपास तक 30 मीटर चौड़ी सडक़ के दोनों ओर आवासीय सह वाणिज्यिक योजना, पुनर्घनत्वीकरण योजना, पार्क होटल आदि को शामिल किया गया है।

40 दिन के अवकाश पर सीईओ
जीडीए सीईओ वीरेन्द्र कुमार सिंह इंडक्शन प्रोग्राम में शामिल होने के लिए मसूरी जा रहे हैं। 40 दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम के लिए वह 8 मार्च से अवकाश पर रहेंगे। उनकी जगह किस पर प्रभार रहेगा इसका फिलहाल निर्णय नहीं हुआ है।

माधव प्लाजा पर हर महीने लाखों खर्च
जीडीए द्वारा व्यावसायिक कॉम्पलेक्स माधव प्लाजा का निर्माण करीब 4 साल पहले किया गया था, लेकिन अभी तक इसकी दुकानें नहीं बिक पाई हैं। जीडीए को हर महीने बिजली सहित रखरखाव पर लाखों रुपए खर्च करने पड़ रहे हैं।

तीन हजार वर्ग मीटर में बनेगा कॉम्पलेक्स
जीडीए जेएएच में पीपीपी मोडल के तहत कमर्शियल कॉम्पलेक्स का निर्माण करेगा। यह 3 हजार वर्ग मीटर में होगा, इसके लिए जेएएच की ओपीडी के पास जमीन चिह्नित की गई है। जल्द ही जीडीए और जेएएच प्रबंधन बैठक कर इसे फाइनल करेंगे।


4 करोड़ में बनेगा भवन
जीडीए द्वारा स्वयं के भवन का निर्माण सिटी सेंटर में किया जाना है। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। इसके लिए बजट में करीब 4 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

ऑनलाइन मिलेगी जानकारी
्रजीडीए ने ऑनलाइन प्रॉपर्टी मैनेजमेंट सिस्टम सॉफ्टवेयर में संपत्ति दर्ज करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसमें हितग्राही अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी घर बैठे ऑनलाइन देख सकेंगे। प्रॉपर्टी के देय भुगतान एवं ब्याज आदि की राशि भी ऑनलाइन देखी जा सकती है एवं राशि का भुगतान भी विभिन्न माध्यमों से ऑनलाइन किया जा सकेगा।

गड़बड़ी करने वाली समितियों से होगी वसूली
जीडीए ने बताया कि पांच सोसायटी जिन्होंने गड़बड़ी की है, उन पर एफआइआर दर्ज करा दी है। इसमें कुंदन गृह निर्माण समिति, ग्वालियर गृह निर्माण समिति, स्यायद्वाद गृह निर्माण समिति, शांतिकुंज गृह निर्माण समिति, श्यामा गृह निर्माण समिति शामिल हैं। इनसे 10 करोड़ 11 लाख 26 हजार 400 रुपए की वसूली की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़