
girl commits suicide in gwalior
ग्वालियर. बीकॉम की छात्रा ने रात को फांसी लगा ली, जिस कमरे की कुंदी अंदर से बंद कर सुसाइड किया उसमें पालतू कुत्ता भी बंद हो गया। सुबह उसने रोना शुरू किया तो परिजन को घटना बता चली। युवती के भाई ने किशनबाग, बहोड़ापुर पर रहने वाले युवक पर बहन को परेशान करने का आरोप लगाया है। पुलिस से कहा है कि युवक को घर जाकर भी समझाया था कि बहन को तंग मत करना फिर भी वह नहीं माना। कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवती का मोबाइल फोन जब्त किया है। कॉल की डिटेल से पता चलेगा कि छात्रा की आखिरी में किससे बात हुई।
पुलिस ने बताया कि दिव्या (23) पुत्री अजयसिंह कुशवाह ने गुरुवार देर रात फांसी लगा ली। दिव्या बीकॉम सेकंड ईयर की छात्रा थी। सुबह उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। दिव्या के कान में ईयर फोन लगा था। मोबाइल भी शव के पास पड़ा था। जाहिर था कि सुसाइड से पहले उसने किसी से बात की है या फिर वीडियो कॉल किया है। गौरव ने किशनबाग में रहने वाले घनश्याम प्रजापति को बहन की मौत का जिम्मेदार बताया है। उसका कहना है कि घनश्याम प्राइवेट नौकरी करता है। उसकी सगाई भी हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से दिव्या को फोन कर परेशान कर रहा था। करीब 10 दिन पहले दिव्या का फोन उसके पास था घनश्याम का कॉल आया तो उसको मैंने समझाया कि हरकत बंद कर दो ठीक नहीं है, घर जाकर उसके माता-पिता से शिकायत की, लेकिन वह नहीं माना। पिता के मोबाइल से फिर दिव्या को फोन किया। उन्हें शक है कि रात को भी घनश्याम ने दिव्या को फोन कर तंग किया है तो बहन ने फांसी लगाई है।
पुुलिस के मुताबिक दिव्या के कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। उसका मोबाइल फोन जब्त किया, लेकिन उसमें पैटर्न लॉक लगा है। उसे खोलने के बाद जानकारी सामने आएगी।
दिन में परेशान थी
गौरव ने पुलिस को बताया गुरुवार को दिव्या का पेपर था, घर लौटकर परेशान थी रो रही थी। पूछने पर उसने बताया था कि मना करने पर भी घनश्याम फोन कर तंग कर रहा है। मां अस्पताल गईं थीं। घर पर दिव्या थी। उसने शाम को सबके लिए खाना बनाया फिर रात करीब 10 बजे सोने चली गई। सुबह उसका शव फांसी पर लटका मिला।
कुत्ते ने शोर मचाया, सामने आई घटना
दिव्या के साथ रात को पालतू कुत्ता भी उसके कमरे में चला गया था। सुबह उसने रोना शुरू कर दिया। दिव्या की मौसी किरण भी मकान के एक हिस्से में रहती हैं। उन्होंने कुत्ते का रोना चीखना सुना तो निकालने के लिए दिव्या के कमरे पर पहुंचीं खिडक़ी से झांका तो दिव्या फंदे पर लटकी मिली।
Published on:
16 Nov 2019 05:09 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
