3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मेले में जा रही लडक़ी की बॉडी के हो गए पांच टुकड़े, आपको हैरान कर देगी यह खबर

तिघरा में सोनेराम का पुरा के पास दर्दनाक घटना, चाचा की शादी का मोर विसर्जन करने परिवार के साथ निकली थी लडक़ी

3 min read
Google source verification
girl dead in accident Five pieces of body parts

मेले में जा रही लडक़ी की बॉडी के हो गए पांच टुकड़े, आपको हैरान कर देगी यह खबर

ग्वालियर। चाचा की शादी का मोर विसर्जन करने के लिए परिवार और पड़ोस की महिलाओं के साथ निकली लडक़ी को घर के सामने सडक़ पर तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। गाड़ी उसे करीब 20 फीट तक घसीट कर ले गई, सडक़ किनारे पानी की पाइप लाइन डालने के लिए पाइप रखे थे उनसे टकराई। कार और बड़े पाइप के बीच में आने से लडक़ी के शरीर के पांच टुकड़े हो गए।

यह भी पढ़ें : ज्योतिरादित्य सिंधिया प्रदेश अध्यक्ष बनें मेरे जैसे लाखों कार्यकर्ता चाहते हैं : महेन्द्र सिंह

हादसे से तिघरा के रास्ते पर हंगामा हो गया। पाइप में सीधी टक्कर लगने पर कार का अगला हिस्सा भी फट गया, उसके बावजूद कार चालक ने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया। गुस्से में भीड़ ने उसे जमकर पीटा। बवाल सुनकर पुलिस आ गई। चालक को तो थाने ले गई लेकिन गांववालों ने लडक़ी के शव को नहीं उठाने दिया। काफी समझाने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर राजी हुए।

यह भी पढ़ें : बच्चों को मुफ्त पढ़ाकर बना रहे टॉपर, कई ऐसे जिन्हें दुनिया करती है सलाम, ऐसी है इनकी कहानी

महिलाओं ने कूद कर बचाई जान
रुस्तम गुर्जर निवासी सोनेराम का पुरा ने बताया भतीजी प्रियंका (14) पुत्री पप्पू गुर्जर की कार एमपी 07 बीए 813 ने जान ले ली। कार हजारी कुशवाह की है उसे सजंय पुत्र प्रेमसिंह कुशवाह निवासी ताल का पुरा चला रहा था। प्रियंका के चाचा सुरेन्द्र की करीब 4 महीने पहले शादी हुई थी रस्म पूरी करने बुधवार को मोर छठ मेले में परिवार, पड़ोस की महिलाएं, पुरुष तिघरा जा रहे थे। घर से तिघरा कुछ ही दूरी पर है तो सब पैदल थे।

यह भी पढ़ें : बेकाबू यात्री वाहन खाई में पलटा, आधा दर्जन घायल, लोगों में भगदड़

प्रियंका सडक़ पर पहुंची थी उस वक्त सामने से कार तेज रफ्तार में लहराती और हार्न बजाते चली आ रही थी। प्रियंका उसके ठीक सामने आ गई। उसके साथ चल रही महिलाओं ने कार को अपनी तरफ आते देखा तो सडक़ से नीचे कूद गईं, लेकिन प्रियंका उसकी चपेट में आ गई। कार की चपेट में आने से प्रियंका उसमें उलझ गई। एक्सीडेंट के बाद संजय ब्रेक नहीं लगा पाया। असंतुलित होकर कार सडक़ से नीचे उतर गई और 20 फीट घसीटने के बाद सडक़ किनारे रखे सीमेंट से पाइप से जा टकराई।

यह भी पढ़ें : सेवानिवृति के बाद भी नहीं छूटा अनिल सर का बच्चों से नाता, रोज करते हैं 13 किमी का सफर

शव नहीं उठेगा जिद पर अड़ी भीड़
प्रियंका की दर्दनाक मौत से वहां मौजूद उसके परिजन और गांव के लोगों ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस से मना कर दिया कि शव नहीं उठाने देंगे। उनका कहना था कि प्रियंका की क्या गलती थी, कार चालक की लापरवाही ने उसकी जान ली है। ऐसे हादसों पर रोक क्यों नहीं लगाई जाती। पुलिस ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई क्यों नहीं करती। करीब 45 मिनट तक पुलिस और गांववालों के बीच जद्दोजदह चली फिर शव को उठाने दिया।

यह भी पढ़ें : युवक को नंगा करके सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

कोने से टकराने पर कट गया शरीर
पुलिस ने बताया प्रियंका कार के अगले हिस्से में उलझी थी, वही साइड सडक़ किनारे रखे सीमेंट के पाईप के कोने से टकराई तो प्रियंका का शरीर कट गया। उसके हाथ, पैर, गर्दन सहित शरीर के पांच टुकड़े हो गए। मंजर देखकर सडक़ पर हंगामा मच गया। महिलाओं ने रोना चीखना शुरू कर दिया। एक्सीडेंट में कार का अगला हिस्सा भी फट गया।

एक्सीडेंट के बाद संजय ने भागने की कोशिश की लेकिन भीड़ ने उसे घेर लिया। गुस्से में उसे गाड़ी से बाहर खींचकर पीटा। लोग कार तोडऩे पर उतारू हो गए। इस दौरान लोगों ने तिघरा थाने को कॉल किए लेकिन फोन खराब होने की वजह से कॉल कनेक्ट नहीं हुआ। बवाल सुनकर डायल 100 पहुंच गई। संजय को भीड़ से निकाल कर अपने कब्जे में लिया। आशंका है संजय नशे में ड्राइव कर रहा था।

Story Loader