7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रेमी आठ साल तक GF का करता रहा शारीरिक शोषण,गर्भवती होने पर पिता ने की घिनौनी हरकत

प्रेमी आठ साल तक GF का करता रहा शारीरिक शोषण,गर्भवती होने पर पिता ने की घिनौनी हरकत

2 min read
Google source verification
couple

प्रेमी आठ साल तक GF का करता रहा शारीरिक शोषण,गर्भवती होने पर पिता ने की घिनौनी हरकत

ग्वालियर। आठ साल तक शादी का झांसा देकर प्रेमी प्रेमिका का शारीरिक शोषण करता रहा जब उसने शादी की कही तो तेजाब से जला देने की धमकी देने लगा। प्रेमिका ने पुलिस को बताया सेल्स मैनेजर से शादी की जिद की तो उसे सिरोल में फ्लैट पर तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा। अब वह गर्भवती है तो प्रेमी और उसका पिता गर्भपात के लिए मजबूर कर रहे हैं। सिटी सेंटर निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि करीब 8 साल पहले पढ़ाई करने के लिए शिवपुरी से आई थी।

यह भी पढ़ें : छह साल बाद गूगल ने अपनों से मिलाया इस महिला को,रोते हुए सुनाई पूरी स्टोरी

तब उसकी आदित्य रेजीडेंसी निवासी देवेन्द्र शर्मा से मुलाकात हुई। देवेंद्र ऑटोमोबाइल कंपनी में सेल्स मैनेजर है। मेलजोल में देवेन्द्र ने उससे शादी का वादा किया। उसे भरोसे में लेकर मनाली, शिमला, रोहतांग, लद्दाख के अलावा विदेश तक घुमाने ले गया। वहां उसके साथ शरीरिक संबंध बनाता रहा। देवेन्द्र मूलत: सबलगढ़ का रहने वाला है। उसे अपने साथ घर भी ले गया। परिजन से भी मुलाकात कराई।

यह भी पढ़ें : जिस दिन विवाह बंधन में बंधे उसी दिन दुनिया से विदा हुआ यह प्रेमी जोड़ा,हर कोई रुंधे गले से कह रहा था यह बात

उसके परिजन ने भी उसे बहू बनाने का वादा किया। लेकिन करीब 4 महीने पहले देवेंद्र और उसके परिजन ने शादी से इंकार कर दिया। इस तरह धोखा देने पर उनके खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी तो देवेन्द्र ने 14 जुलाई को उसे शादी के बहाने सिटी सेंटर फ्लैट पर बुलाकर उसके साथ बलात्कार किया,उसे पीटा तीन दिन तक बंधक बनाकर रखा।

यह भी पढ़ें : दूषित पानी पीने से 249 लोग बीमार,लोगों में कोहराम,मंत्री पहुंची अस्पताल

अब उसे धमका रहा है कि शादी का जिक्र दोबारा किया तो तेजाब से जला देगा। पीडि़ता का आरोप है कि वह गर्भवती है। देवेंद्र और उसके परिजन चाहते हैं कि वह गर्भपात कराए। इसके लिए वह राजी नहीं है तो उसे गोली मारने की धमकियां दे रहे हैं। प्रेमी के फरेब और धमकियों से तंग आकर उसने महिला थाने जाकर घटना बताई। पुलिस ने उसकी शिकायत पर देवेन्द्र के खिलाफ रेप केस दर्ज किया है।