6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शादीशुदा बायफ्रेंड का पर्दाफाश होने पर छात्रा ने किले से लगाई छलांग, जानें पूरा मामला

Crime News : एमपी के ग्वालियर में एक छात्रा ने किले से छलांग लगाकर सुसाइड कर लिया है।

less than 1 minute read
Google source verification

मध्यप्रदेश के ग्वालियर से बड़ा मामला सामने आया है। यहां बीएएलएलबी की तृतीय वर्ष की छात्रा ने प्यार में धोखा मिलने पर किले से कूदकर सुसाइड कर लिया है। छात्रा का बॉयफ्रेंड शादीशुदा था जिसकी जानकारी लगने के बाद दोनों के बीच विवाद हुआ था। यह घटना ग्वालियर किले की बताई जा रही है। बता दें कि, छात्रा के पिता केंद्रीय गृह मंत्रालय में सुरक्षा अधिकारी हैं।

लवर निकला शादीशुदा


BA LLB की छात्रा आकृति भदौरिया का जिस लड़के के साथ लव अफेयर चल रहा था। उसकी शादी हो चुकी थी। जब सोमवार की शाम वह मिलने के लिए ग्वालियर किले पर आई थी। उसे उसके पहले ही धोखे देने की खबर लग गई थी। जब किले पर छात्रा पर पहुंची तो दोनों के बीच विवाद हुआ। इसी दौरान आकृति में छलांग लगा दी। छात्रा को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

छात्रा के पिता गृह मंत्रायल में हैं सुरक्षा अधिकारी


आकृति के पिता संजय सिंह दिल्ली स्थित गृह मंत्रायल में सुरक्षा अधिकारी हैं। उनका परिवार ग्वालियर में ही रहता है। इस पूरे मामले पर पुलिस ने पूछताछ के लिए आकृति के बॉयफ्रेंड को भी हिरासत में ले लिया है।

पुलिस का कहना है कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं कि आकृति ने खुद किले कूदकर सुसाइड किया है या किसी ने धक्का दिया है। मंगलवार को आकृति के घरवालों को पीएम कराकर शव दे दिया।