5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Breaking – ग्वालियर में भीषण ब्लास्ट, कई लोग झुलसे, तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट से मच गई अफरातफरी

Gwalior Blast - Many burnt in massive blast in Gwalior

2 min read
Google source verification
blastgwl.png

विस्फोट में कई लोग झुलस गए

एमपी के ग्वालियर में भीषण विस्फोट हुआ है। विस्फोट में कई लोग झुलस गए हैं। तेज धमाके के साथ हुए विस्फोट से मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।

ग्वालियर के सिंधिया नगर में यह विस्फोट हुआ। दोपहर बाद तेज धमाके की आवाज आई। बताया जा रहा है कि यहां एक सिलेंडर फटने से विस्फोट हुआ। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के सभी सदस्य झुलस गए हैं। विस्फोट में मां पिता और उनके तीन बच्चे घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें—'झांसी की रानी' के पक्ष में सिंधिया, कांग्रेस पर भड़के, किया जोरदार कमेंट

बिजली लाइन से आग भड़क गई जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया- जानकारी के अनुसार घर में गैस रिसने से सिलेंडर में आग लग गई और विस्फोट हो गया। बिजली लाइन से आग भड़क गई जिसकी चपेट में पूरा परिवार आ गया। सभी घायलों को जयारोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सिंधिया नगर क्षेत्र में उस समय अफरातफरी मच गई जब एक घर में विस्फोट हो गया। धमाके की तेज आवाज के साथ आग की लपटें उठने लगीं। विस्फोट से इलाके में हड़कंप मच गया। लोग घटनास्थल की ओर भागे
पता चला कि यहां के एक घर में गैस सिलेंडर फटा जिससे आग भी लग गई। पूरे घर में आग फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची दमकल ने आग बुझाई।

इसी के साथ लोग बचाव अभियान में जुट गए। पता चला कि भीषण आग की चपेट में पूरा परिवार आ गया। परिवार में दंपत्ति और उनके तीन बच्चे यानि कुल 5 लोग बुरी तरह झुलस गए।

यह हादसा झांसी रोड थाना क्षेत्र में हुआ। पुलिस ने बताया कि दोपहर में खाना बनाने के समय घर में रखा सिलेंडर फट गया। उस वक्त गैस चूल्हे पर खाना भी पक रहा था जिससे आग भड़क गई। खबर मिलते ही दमकल मौके पर पंहुची। हादसे में परिवार के पांच लोग बुरी तरह झुलस गए जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें—5 स्टार होटल के मालिक नादिर ने क्यों की आत्महत्या, सामने आई बड़ी वजह