gwalior boy kapil lalwani in Rajinikanth movie darbar: यह कहना है एक्शन बनने की खबाहिश लेकर मुम्बई पहुंचे शहर के यूथ कपिल लालवानी का। उन्होनें बोला मुंबई सपनो का शहर है जहां सपनों को पूरा करने के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है।
ग्वालियर...महीनों स्टेशन पर सोया। कई किलोमीटर की दूसरी हर रोज पैदल तय करता था। पेट भरने के लिए भीख भी मांगी। दिनभर ग्लैमर की चकाचौंध में खुद के भविष्य को तलाशता था तो रात में खुद के हालातों रोना भी आता था। लेकिन जिस सपने को पूरा करने के लिए मुम्बई आया था उसने मुझे कभी मायूष नहीं होने दिया। यह कहना है एक्शन बनने की खबाहिश लेकर मुम्बई पहुंचे शहर के यूथ कपिल लालवानी का। उन्होनें बोला मुंबई सपनो का शहर है जहां सपनों को पूरा करने के लिए बड़ी कीमत चुकानी पड़ती है। लेकिन सालों की मेहनत रंग लाई और आज सुपरस्टॉर रजनीकांत के साथ काम करने का मौका मिला है। इस मूवी में सुनील शेट्टी भी है। सुनील इस मूवी में विलेन का किरदार कर रहे हैं।कपिल ने बताया रजनीकांत स्टारर इस मेगा बजट मूवी का नाम दरबार है।
कपिल बताते हैं कि मैंने ग्वालियर में बिजनेस शुरू कर दिया था लेकिन कुछ कारणों से बहुत घाटा हो गया। इसके बाद मैं घरवालों की इच्छा के खिलाफ अपने बचपन के सपने को पूरा करने के लिए मुंबई चला आया। शुरुआती संघर्ष के बाद टीवी सीरियल्स में काम करने का मौका मिला। इसके बाद फिल्म सबरजीत में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की। इसके साथ ही कृष्णा अभिनीत फिल्म तेरी भाभी है पगले में विलेन का किरदार निभाया। दरबार के अपने किरदार के बारे में कपिल ने कहा कि यह एक छोटी, लेकिन महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें रजनीकांत के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिला।
सुनील शेट्टी ने कहा था- हमेशा जमीन से जुड़े रहो
दरबार फिल्म में सुनील शेट्टी मुख्य विलेन के किरदार में हैं। कपिल ने कहा कि रजनीकांत और सुनील शेट्टी से जो सीखने को मिला वो है डाउन टू अर्थ रहना। दोनों में इतने बड़े स्टार होने के बाद लेश मात्र भी घमंड नहीं है। फिल्म जनवरी 2020 में कई भाषाओं में रिलीज होगी। कपिल ने बताया कि मुंबई में मेरी स्ट्रगल में विशाल सेरॉय ने बड़े भाई की तरह सपोर्ट किया और मेरे यहां तक पहुंचने में उनका बड़ा योगदान है।
रजनीकांत की मूवी ' दरबार' POSTER
एक्टर सुनील शेट्टी के साथ कपिल लालवानी