श्योपुर में पारा 47 पार पहुंचा
मानसून की आहट से पूर्व गर्मी अपने तैवर दिखा रही है। यही वजह है कि सोमवार को ग्वालियर चंबल संभाग का श्योपुर जिला इस सीजन का न केवल सबसे गर्म दिन रहा बल्कि इस सीजन में पहली बार पारा भी 47 डिग्री को पार कर 47.6 रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही गर्मी का असर दिखा रहा है, क्योंकि रात भी गर्म थी और न्यूनतम तापमान भी 33 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। यही वजह रही कि दोपहर में तापमान लगातार बढ़ा और 47.6 डिग्री पर जाकर पारा रुका। हालांकि इस बार नौतपा में भी गर्मी का रूप रौद्र ही रहा, लेकिन उससे पहले भी इस सीजन में सर्वाधिक तापमान 46 .6 डिग्री ही रहा है। लेकिन सोमवार को इस सीजन में पहली बार 47.6 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।