15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

22-23 अप्रेल को निकलेगा भाजपा-कांग्रेस का जुलूस,चिंता में प्रशासन और पुलिस

22-23 अप्रेल को निकलेगा भाजपा-कांग्रेस का जुलूस,चिंता में प्रशासन और पुलिस
2 min read
Google source verification
gwalior lok sabha seat

22-23 अप्रेल को निकलेगा भाजपा-कांग्रेस का जुलूस,चिंता में प्रशासन और पुलिस

ग्वालियर। लोकसभा चुनाव में दम दिखाने के लिए भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट आने की योजना बना रहे हैं। 22 अप्रेल को भाजपा प्रत्याशी विवेक शेजवलकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं की भीड़ के साथ दोबारा से नामांकन की औपचारिकता पूरी करने आएंगे। जबकि 23 अप्रेल को कांग्रेस प्रत्याशी अशोक सिंह वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ताओं की रैली के साथ नामांकन के लिए आकर अपना दम दिखाएंगे।

दोनों ही बड़े दलों के प्रत्याशियों की रैली को ध्यान में रख प्रशासन और पुलिस तैयारियों में जुटा है। दरअसल,विधानसभा चुनाव में शहरी क्षेत्र की तीन और ग्रामीण की दो सीटें गंवाने के बाद भाजपा अब पूरी ताकत के साथ चुनाव मैदान में आकर लोकसभा में परचम लहराने की योजना बना रही है। इसके तहत भाजपा प्रत्याशी ने ग्रामीण और शहरी संपर्क भी जारी रखा है और संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यकर्ताओं में जोश फूंकने के लिए लगाताार बैठकें कर रहे हैं।

इसी तरह कांग्रेस संगठन प्रदेश में सरकार बनाने के बाद अब किसी भी तरह लोकसभा की सीट पर अधिकार जमाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए कंाग्रेस के प्रत्याशी अशोक सिंह भी आम जन के साथ संपर्क साधकर अपने लिए समर्थन जुटा रहे हैं। दोनों ही दलों के लोकसभा प्रत्याशियों की कोशिश है कि नामांकन फार्म भरने की औपचारिकता के दौरान खासी भीड़ इक_ी की जाए ताकि संसदीय क्षेत्र के आठों विधानसभा क्षेत्रों में दलीय ताकत का संदेश पहुंच जाए।

भाजपा-कांग्रेस की इस तैयारी की खबरें मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों की माथे पर बल पड़ रहे हैं। अधिकारियों को किसी भी तरह से दोनों दलों की रैली को बिना किसी हंगामे और विघ्न के निकलने दिया जाए। इसके लिए इंटेलीजेंस को सक्रिय किया गया है और कलेक्ट्रेट पहाड़ी की सुरक्षा व्यवस्था को भी सख्त किया जा रहा है।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
शनिवार को एएसपी ने पूरी कलेक्ट्रेट के सुरक्षा घेरे का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी हैं। वे सुबह के समय सबसे पहले पेट्रोल पंप के सामने स्थित कलेक्ट्रेट के निचले गेट पर पहुंचे। यहां आकर उन्होंने जवानों से बैरिकेड्स के बीच बनाए रास्ते से किसी को भी बिना परिचय पत्र के प्रवेश न देने का निर्देश दिया है।इसके बाद अशोक स्तंभ के पास बने चेक पॉइंट पर जाकर जवानों को निर्देश दिए कि मीडिया और प्रत्याशियों के वाहन मेन गेट की ओर भेजे जाएं।

लॉबी में नहीं हो पाएगी बातचीत
नामांकन भरने आए किसी भी प्रत्याशी से इलेक्ट्रोनिक मीडियाकर्मी के कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन कक्ष से पूछताछ केन्द्र तक लॉबी में या किसी कक्ष में बात करने पर प्रतिबंध लगाया गया है। मीडिया के लिए भवन के मुख्य दरवाजे के बाहर सीढिय़ों के पास टैंट लगाकर अलग से व्यवस्था की जा रही है,जहां प्रत्याशी से बात करने की छूट रहेगी।