
Kashmiri Bazar in Gwalior Fair : ग्वालियर मेले के दस्तकारी हाट परिसर में चल रहे कश्मीरी बाजार की खूबसूरती देखते ही बनती है। यहां देश के करीब 10 राज्यों से आए शिल्पी अपने उत्पादों का संग्रह लेकर ग्वालियर के दस्तकारी हाट में आए हुए हैं।
भारत के ताज कश्मीर से आए रऊफ बताते हैं कि कश्मीरी पश्मीना तो फेमस है ही इसके अलावा और भी मनमोहक डिजाइन लेकर आये हैं। कश्मीर की कलमकारी डिजाइन तो देखते ही बनती है साथ ही कश्मीरी बुलन सूट, साड़ी, कश्मीरी टोपी, और नेहरू जैकेट को ग्वालियर के लोग बहुत पसंद कर रहे हैं। गुजरात से आई रिया गुजराती कहती हैं कि हम पूरे गुजरात की एम्ब्रॉयडरी डिजाइन को ग्वालियर लेकर आये हैं। इससे पहले भी आते रहे हैं। इस बार भी बढिय़ा डिजाइनर बेडशीट, कुशन, वॉल हेंगर, कॉर्नर ओर भी बहुत कुछ लेकर आए हैं। उत्तरप्रदेश के कालीनों के शहर भदोई से आए मोहम्मद हुसैन और मोहम्मद कैफ ठंड के मौसम में घर के फर्श पर बिछाने के लिए एक से बढ़कर एक कालीन लेकर आये हैं।
दस्तकारी हाट परिसर में कश्मीरी बाजार में जो देश का नक्शा लगाया गया है वह कुछ अलग ही है। यहां देश के नक्शे पर सभी प्रदेशों के हिसाब से चिन्हित स्थानों पर प्रत्येक राज्य की एम्ब्रॉयडरी का नमूना लगा हुआ है जैसे कश्मीर के नक्शे में कलमकारी, पंजाब के नक्शे पर फुलकारी, हिंदुस्तान के दिल मध्यप्रदेश के नक्शे पर प्रसिद्ध चंदेरी वाघ प्रिंट, उत्तरप्रदेश पर लखनवी चिकिन वर्क इसी तरह से भारत के सभी प्रदेशों के स्थान पर वहां की कलाकारी इसमें देखने को मिलेगी।
Published on:
26 Nov 2023 03:12 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
